रांची में अवैध निर्माण रोकने गए एचईसी के सुरक्षाकर्मियों पर हमला, कई घायल
Jharkhand. हमला करने वाले एचईसी की अधिकृत जमीन पर झुग्गी में रहते हैं। घायलों में 4 महिला सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 06:22 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 06:31 PM (IST)
रांची, जासं। राजधानी रांची में सोमवार को अवैध निर्माण रोकने गए सुरक्षाकर्मियों पर लोगों ने हमला कर दिया। इसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों में 4 महिला सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। घटना के बाद घायल सुरक्षाकर्मियों ने धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। बताया जाता है कि धुर्वा थाना क्षेत्र के ओल्ड एसटी में एचईसी के 15 निजी सुरक्षा गार्ड अवैध निर्माण को रोकने गए थे। इस दौरान पूरी झुग्गी के लोगों ने मिलकर उनपर हमला कर दिया। लोगों का आरोप है कि गार्ड केवल उन्हीं लोगों के घर तोड़ रहे हैं जिन्होंने अवैध निर्माण करने के लिए पैसा नहीं दिया है। इस घटना में हमला करने वाले कुछ लोग भी घायल हुए हैं। ये लोग एचईसी की अधिकृत जमीन पर झुग्गी में रहते हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें