Move to Jagran APP

100 मीटर फर्राटा दौड़ में दुती चंद का नया नेशनल रिकॉर्ड, रांची में रचा इतिहास

59वीं सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राष्‍ट्रीय रिकार्ड के साथ फर्राटा क्‍वीन दुती चंद ने स्‍वर्ण पदक पर कब्‍जा जमाया। दुती ने 1122 सेकेंड में 100 मीटर की रेस पूरी की।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 07:41 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 08:46 AM (IST)
100 मीटर फर्राटा दौड़ में दुती चंद का नया नेशनल रिकॉर्ड, रांची में रचा इतिहास
100 मीटर फर्राटा दौड़ में दुती चंद का नया नेशनल रिकॉर्ड, रांची में रचा इतिहास

रांची, जेएनएन। सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दूसरा दिन स्टार महिला धावक दुती चंद के नाम रहा। रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में दुती चंद ने 100 मीटर दौड़ में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। चैंपियनशिप के दूसरे दिन सबकी निगाहें दुती पर ही टिकी थीं। शुक्रवार की शाम को सुहाने मौसम में हुई दौड़ में दुती ने वही कर दिखाया जिसकी आशा स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ी व दर्शक कर रहे थे। दुती ने सेमीफाइनल मुकाबले में 11.22 सेकेंड का समय निकालकर अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यह नया राष्ट्रीय रिकार्ड है।

loksabha election banner

दोहा में अप्रैल माह में हुए एशियाई चैंपियनशिप में दुती ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 11.26 सेकेंड का समय निकाला था। हालांकि फाइनल में वह अपना प्रदर्शन दोहरा नहीं पाईं। बावजूद, 11.25 सेकेंड में दौड़ पूरी कर उन्होंने सोना अपने नाम कर लिया। तमिलनाडु की अर्चना और रेलवे की हिमाश्री रॉय क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

अमिया बने सबसे तेज धावक

पुरुष वर्ग के 100 मीटर दौड़ में ओडिशा के ही अमिया कुमार मलिक देश के सबसे तेज धावक बने। पूरे सत्र में अच्छी लय की तलाश में रहे अमिया ने रांची में अपनी लय प्राप्त की और 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण 10.46 सेकेंड में पूरा कर जीत लिया। हालांकि मलेशिया के जोनाथन अनक नेप्पा से उन्हें कड़ी टक्कर मिली। अमिया काफी समय से 10.50 सेकेंड से नीचे नहीं आ रहे थे। लेकिन इस जीत से उन्हें राहत मिली होगी। कांस्य पदक के विजेता के लिए फोटो फिनिश कैमरा का सहारा लिया गया। पंजाब के गुरविंदर सिंह ने अपने ही राज्य के हरजीत सिंह को 0.0044 सेकेंड के अंतर से पछाड़ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जाबीर ने 400 मीटर बाधा दौड़ में बनाया मीट रिकॉर्ड

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआइ) के बैनर तले खेल रहे जाबिर ने 400 मीटर बाधा दौड़ में नए मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पर कब्जा जमाया। जाबिर ने 49.41 सेकेंड का समय निकाल नया मीट रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के अय्या सैमी धारुन के नाम पर था। उन्होंने पिछले साल 49.67 सेकेंड के साथ रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण जीता था। चोट के उबरने के बाद पहली बार किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे अय्या ने 49.50 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता। सर्विसेज से टी संतोष तीसरे स्थान पर रहे।

रेलवे के खिलाड़‍ियों का दबदबा

सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रेलवे के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन आठ स्वर्ण पर कब्जा जमाया। पहले दिन रेलवे ने तीन स्वर्ण जीते थे। दूसरे दिन 18 फाइनल हुए जिसमें आठ स्पर्धाओं में रेलवे के खिलाडिय़ों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 

दूसरे दिन का परिणाम :

100 मीटर दौड़ (महिला)

1. दुती चंद-0:11.25 सेकेंड (ओडिशा)

2. अर्चना सुसीनदरन-0:11.54 सेकेंड (तमिलनाडु)

3. हिमाश्री रॉय-0:11.57 सेकेंड (रेलवे)

400 मीटर, बाधा दौड़ (पुरुष)

1. एमपी जसवीर, 0:49.41 सेकेंड (एएफआइ)

2. धारुण अय्यासैमी, 0:49.50 सेकेंड (तमिलनाडु)

3. टी संतोष कुमार, 0:50.54 सेकेंड (सर्विसेज)

20 किलोमीटर, पैदल चालन (पुरुष)

1. राहुल, 1:24:31 घंटा (हरियाणा)

2. गणपति श्रीकृष्णन, 1:24:32 घंटा (एएफआइ)

3. संदीप कुमार, 1:24:46 घंटा (सर्विसेज)

400 मीटर बाधा दौड़ (महिला)

1. जौना मुर्मू, 0:58.08 सेकेंड (ओएनजीसी)

2. वीरपाल कौर, 0:58.53 सेकेंड (पंजाब)

3. अर्पिता , 0:59.75 सेकेंड (रेलवे)

100 मीटर बाधा दौड़ (महिला)

1. सी कनीमोझी 0:14.05 सेकेंड ( रेलवे)

2. आर नित्यारामराज, 0:14.15 सेकेंड (तमिलनाडु)

3. एलिजाबेथ अंथोनी, 0:14.24 सेकेंड ( रेलवे)

100 मीटर बाधा दौड़ (पुरुष)

1. सिद्धांत उमानंदा, 0:13.88 सेकेंड (ओएनजीसी)

2. सुरेंद्र जयाकुमार, 0:14.03 सेकेंड (तमिलनाडु)

3. मेमोन पाउलोस, 0:14.11 सेकेंड (सर्विसेज)

डिस्कस थ्रो (पुरुष)

1.कृपाल सिंह, 56.81 मीटर (ओएनजीसी)

2. गगनदीप सिंह, 54.60 मीटर (सर्विसेज)

3.हरप्रीत सिंह , 53.21 मीटर (पंजाब)

शॉट  पुट (महिला)

1. आभा खटुवा, 15.64 मीटर (बंगाल)

2.अनामिका दास, 14.26 मीटर ( रेलवे)

3.कचनार चौधरी, 13.95 मीटर (रेलवे)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.