Move to Jagran APP

आक्रोशित सहायक पुलिस कर्मियों ने कहा- वर्दी को जलाकर राख कर देंगे, जंगल से आए थे जंगल में चले जाएंगे वापस

रांची के मोरहाबादी में आंदोलनरत पर सहायक पुलिस कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद सहायक पुलिसकर्मियों में काफी आक्रोश में हैं। इस घटना के बाद सहायक पुलिस कर्मियों में से अधिकतर...

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 04:31 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 06:07 PM (IST)
आक्रोशित सहायक पुलिस कर्मियों ने कहा- वर्दी को जलाकर राख कर देंगे, जंगल से आए थे जंगल में चले जाएंगे वापस
आक्रोशित सहायक पुलिस कर्मियों ने कहा- वर्दी को जलाकर राख कर देंगे, जंगल से आए थे जंगल में चले जाएंगे वापस

रांची (जेएनएन) । रांची के मोरहाबादी में आंदोलनरत पर सहायक पुलिस कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद सहायक पुलिसकर्मियों में काफी आक्रोश में हैं। इस घटना के बाद सहायक पुलिस कर्मियों में से अधिकतर ने कहा वर्दी को जलाकर राख कर देंगे जंगल से आए थे जंगल में वापस चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि लाठी चलाने का प्रशिक्षण हमने भी लिया है लाठी चलाना हम भी जानते थे लेकिन हमने अनुशासन नहीं तोड़ा।

loksabha election banner

सहायक पुलिसकर्मियों ने कहा कि महिला सहायक पुलिस कर्मियों पर लाठियां चली यह कहां का न्याय है। यही नहीं उन्होंने कहा कि एक भी महिला सहायक पुलिस कर्मी पर महिला सिपाही ने लाठी नहीं चलाया पुलिस पुरुष पुलिसकर्मियों ने लाठी मारा। सहायक पुलिसकर्मियों ने कहा कि हमने केवल बैरिकेडिंग रोकने का आग्रह किया था।  आंदोलनकारियों ने कहा, जिला प्रशासन हमें पहले दिन से गुमराह कर रहा है। बार-बार वार्ता की जा रही है। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.