Move to Jagran APP

झारखंड के तेजतर्रार IPS आशीष बत्रा बने NIA में आइजी, 5 साल के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आइजी आशीष बत्रा को उनके झारखंड पुलिस के कार्य व दायित्व से मुक्त करने का आग्रह किया ताकि उन्हें एनआइए में योगदान करवाया जा सके।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 07:17 AM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 07:17 AM (IST)
झारखंड के तेजतर्रार IPS आशीष बत्रा बने NIA में आइजी, 5 साल के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
झारखंड के तेजतर्रार IPS आशीष बत्रा बने NIA में आइजी, 5 साल के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड जगुआर के आइजी सह झारखंड पुलिस के आइजी ऑपरेशन आशीष बत्रा (1997 बैच के आइपीएस अधिकारी) पांच साल के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी सहमति दे दी है। आशीष बत्रा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) में आइजी बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आइजी आशीष बत्रा को उनके झारखंड पुलिस के कार्य व दायित्व से मुक्त करने का आग्रह किया है, ताकि उन्हें एनआइए में योगदान करवाया जा सके।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.