Jharkhand: लोहरदगा के जिला योजना पदाधिकारी की कोरोना से मौत, तीन दिनों से रांची के मेडिका में थे भर्ती
लोहरदगा के जिला योजना पदाधिकारी अरविंद कुमार (48 वर्ष) की मौत मंगलवार सुबह रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। अरविंद कुमार कोरोना से संक्रमित थे। उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ था। विगत तीन दिनों से रांची के मेडिका में अरविंद कुमार का इलाज चल रहा था।
लोहरदगा, जासं । लोहरदगा के जिला योजना पदाधिकारी अरविंद कुमार (48 वर्ष) की मौत मंगलवार की सुबह रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। अरविंद कुमार कोरोना से संक्रमित थे। उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ था। विगत तीन दिनों से रांची के मेडिका में अरविंद कुमार का इलाज चल रहा था। अरविंद कुमार अपने पीछे दो बेटा, एक बेटी और पत्नी को छोड़ गए हैं। एक बेटा और पत्नी भी कोरोना से संक्रमित हैं। फिलहाल दोनों होम आइसोलेशन में हैं।
जिला योजना पदाधिकारी अरविंद कुमार बिहार के औरंगाबाद के देवरिया के रहने वाले थे। इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस साल लोहरदगा के कई जाने-माने लोगों के साथ पदाधिकारियों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन के पदाधिकारियों में सहायक जिला खनन पदाधिकारी भोला हरिजन, भारत संचार निगम लिमिटेड के एसडीईओ आशीष तिर्की की भी मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। जबकि लोहरदगा रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक जेबी तिर्की की मौत भी कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।