Move to Jagran APP

अर्जुन मुंडा, रघुवर दास ने जेपी नड्डा को दी बधाई, कहा- नड्डा के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी मजबूती

Jharkhand. रघुवर दास ने कहा कि अमित शाह की तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा भी काफी सफल होंगे। झारखंड प्रदेश के कई नेताओं ने भी उन्‍हें बधाई दी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 07:41 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 07:41 PM (IST)
अर्जुन मुंडा, रघुवर दास ने जेपी नड्डा को दी बधाई, कहा- नड्डा के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी मजबूती
अर्जुन मुंडा, रघुवर दास ने जेपी नड्डा को दी बधाई, कहा- नड्डा के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी मजबूती

रांची, राज्य ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए जेपी नड्डा को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सहित प्रदेश भाजपा के तमाम नेताओं ने बधाई दी है। प्रदेश भाजपा के नेताओं ने कहा है कि नड्डा के नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाईयों को छुएगी। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में शामिल हुए और उन्होंने व्यक्तिगत तौर जेपी नड्डा से मिलकर उन्हें बधाई दी।

loksabha election banner

रघुवर दास ने कहा कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा और मजबूत होगी। हर राज्य में भाजपा का परचम लहरायेगा। अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर काफी सफल रहे हैं। जेपी नड्डा भी उन्हीं की तरह सफल होंगे। उनके नेतृत्व में पूरी पार्टी एकजुट रहेगी। रघुवर ने कहा कि जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में भी काफी खुशी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जेपी नड्डा के विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मुंडा ने अपने बधाई संदेश में कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने भी नए अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगी। जेपी नड्डा का झारखंड की धरती से गहरा लगाव रहा है।

नए अध्यक्ष को बधाई देने वालों में प्रदेश महामंत्री सह सांसद सुनील सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद संजय सेठ, समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, विद्युत वरण महतो, प्रिया सिंह, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रणव वर्मा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, मंत्री नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह, मुनेश्वर साहू, मनोज सिंह, नूतन तिवारी, सरिता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, प्रवक्ता जेबी तुबिद, राजेश शुक्ला, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, अनिल सिन्हा, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी संजय जायसवाल, तारिक इमरान सहित अन्य शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.