Move to Jagran APP

Rakshabandhan 2021: तीरंदाज दीपिका कुमारी ने भाई दीपक को बांधी राखी, देखें भाई-बहन के बीच का प्यार VIDEO

Rakshabandhan 2021 पूरे देशभर में आज रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। रक्षा बंधन का त्योहार बहन-भाई के रिश्ते का प्रतीक है। इस खास मौके पर अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज और गोल्डेन गर्ल दीपिका कुमारी भी अपने भाई को राखी बांधने रांची के रातू स्थित अपने घर पहुंची हैं।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 12:42 PM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 02:28 PM (IST)
Rakshabandhan 2021: तीरंदाज दीपिका कुमारी ने भाई दीपक को बांधी राखी, देखें भाई-बहन के बीच का प्यार VIDEO
Rakshabandhan 2021 भाई को राखी बांधती तीरंदाज दीपिका कुमारी। जागरण

रांची, डिजिटल डेस्क। पूरे देशभर में आज रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। रक्षा बंधन का त्योहार बहन-भाई के रिश्ते का प्रतीक है। इस खास मौके पर अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज और गोल्डेन गर्ल के नाम से मशहूर दीपिका कुमारी भी अपने भाई को राखी बांधने रांची के रातू स्थित अपने घर पहुंची हैं। इस दौरान दीपिका और उसके भाई के बीच का प्यार भी देखने को मिला। बता दें कि ओलंपियन तीरंदाज दीपिका कुमारी ने करीब 9:30 बजे परंपरागत तरीके से भाई को तिलक लगाया, आरती उतारी और फिर कलाई पर राखी बांधी।

loksabha election banner

राखी बधंवाने के बाद भाई दीपक ने बहन को ₹500 दिए। रक्षाबंधन पर घर पहुंचने पर दीपिका के घर में जश्न का माहौल है। दीपिका एक दिन पहले ही पति अतानु दास के साथ रातू चट्टी स्थित अपने घर पहुंची थी। शादी के बाद पहली बार दोनों घर पहुंचे। दीपिका ने बातचीत में बताया कि उसने ओलंपिक में अपना बेस्ट देने की कोशिश की लेकिन मेडल न मिलने की टीस तो है ही। सब कुछ ऊपर वाले के हाथ में है।

दीपिका के आने पर घर में बने हैं खास व्यंजन 

शनिवार को दीपिका के घर पहुंचने पर खास व्यंजन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। खाना बनाने में दीपिका ने भी हाथ बंटाया। दीपिका के पिता शिव नारायण प्रजापति ने बताया कि हम लोगों के लिए तो खास व्यंजन झारखंड का पारंपरिक भोजन ही है। घर में पूड़ी, खीर और सबसे खास धुसका बना है।

भाई दीपक ने बताया कि रक्षाबंधन का त्यौहार हमेशा खास होता है। हर साल रक्षाबंधन में दीदी की याद आती है। इस बार दीदी के साथ जीजा भी हैं। इसलिए यह राखी उसके लिए सबसे खास हो गया है। रक्षाबंधन के लिए पहले से ही तैयारी चल रही थी। दीदी समय पर पहुंच गई हम लोग काफी खुश हैं। दीपिका के पिता शिव नारायण प्रजापति ने कहा कि अगले 3 दिन तक दीपिका रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.