Move to Jagran APP

Olympian archer Deepika: भाई को राखी बांधने पति संग तीरंदाज दीपिका पहुंचीं रांची

Olympian archer Deepika ओलिंपियन तीरंदाज दीपिका रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई को राखी बांधने शनिवार को अपने पति अतनु दास के साथ रातू चट्टी स्थित अपना घर पहुंचीं। शादी के बाद पहली बार रातू पहुंचीं तीरंदाज दीपिका व अतनु दास का स्वागत दीपिका की मां एवं पिता ने किया।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 10:35 PM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 11:16 PM (IST)
Olympian archer Deepika: भाई को राखी बांधने पति संग तीरंदाज दीपिका पहुंचीं रांची
ओलिंपियन तीरंदाज दीपिका अपने पति अतनु दास के साथ रातू चट्टी स्थित अपना घर पहुंचीं।

संसू, रातू। ओलिंपियन तीरंदाज दीपिका रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई को राखी बांधने शनिवार को अपने पति अतनु दास के साथ रातू चट्टी स्थित अपना घर पहुंचीं।शादी के बाद पहली बार रातू पहुंचीं तीरंदाज दीपिका कुमारी व अतनु दास का पारंपरिक स्वागत दीपिका की मां गीता देवी एवं पिता शिवनारायण ने किया। मां ने घी के दीपक जलाकर दोनो की आरती उतारी। माथे पर तिलक लगाए और घर में प्रवेश कराया।

loksabha election banner

घर पहुंच दीपिका ने मिठाई बांटी। चेहरे में पहले की तरह ही मुस्कान थे। अतनु भी टीवी देखने में व्यस्त थे और उनके चेहरे पर भी हंसी दिख रही थी। बेटी दामाद के आने की खुशी में दीपिका की मां ने भी कुछ खास व्यंजन बनाना शुरू किया। खाना बनाने में दीपिका ने भी हाथ बंटाया । क्योकि शादी के बाद अतनु भी पहली ही बार रातू ससुराल आए थे। भाई दीपक ने भी कहा कि हर साल रक्षा बंधन में दीदी की याद आती है। लेकिन इस बार दीदी के साथ जीजा भी हैं।  इसलिए यह राखी मेरे लिए खास है।

टोक्यो ओलिंपिक के बाद दीपिका पहली बार रांची पहुंची हैं। ओलिपिंक में वर्ल्ड नंबर 9 कोरिया की तीरंदाज ने दीपिका को लगातार 3 सेटों में हरा दिया था। आर्चरी का मुकाबला 5 सेटों का होता है। लेकिन दीपिका क्वार्टर फाइनल मैच 3 सीधे सेटों में ही हार गई थीं।

क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय तीरंदाज

इससे पहले दीपिका ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बनीं थीं। उन्होंने प्री-क्वार्टर में रसियन ओलिंपिक कमेटी की तीरंदाज सेनिया पेरोवा (Ksenia Perova) को शूट ऑफ में हराया था। शूट ऑफ में ROC के तीरंदाज ने 7 अंक बटोरे तो उसके बदले दीपिका कुमारी ने 10 अंक हासिल करते हुए जीत दर्ज की। इससे पहले दोनों तीरंदाजों के बीच 5 सेटों का मुकाबला बराबरी पर छूटा था। दीपिका ने पेरोवा के खिलाफ पहला सेट 28-25 से जीता। इस जीत के साथ उन्होंने 2 अंक बटोरे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.