Indian Railway: दक्षिण पूर्व रेलवे की जीएम अर्चना जोशी रांची पहुंचीं, यात्री सुविधा व विकास कार्यों का लेंगी जायजा
Indian Railway दक्षिण पूर्व रेलवे की जीएम अर्चना जोशी शनिवार को रांची दौरे पर पहुंचीं। जीएम बनने के बाद पहली बार अर्चना जोशी रांची रेल मंडल के दौरे पर पहुंची हैं। पूरे दिन के कार्यक्रम में जोशी यात्री सुविधा व रांची रेलवे स्टेशन का जायजा लेंगी।
रांची, जासं। दक्षिण पूर्व रेलवे की जीएम अर्चना जोशी शनिवार को रांची दौरे पर पहुंचीं। जीएम बनने के बाद पहली बार अर्चना जोशी रांची रेल मंडल के दौरे पर पहुंची हैं। पूरे दिन के कार्यक्रम में जोशी रांची स्टेशन का जायजा लेंगी। यहां वह यात्री सुविधाओं के साथ-साथ रांची स्टेशन के डेवलपमेंट पर रांची रेल मंडल के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगी। इस दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर बने फाल्स सीलिंग, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म, पार्किंग और अन्य कार्यों का जायजा लेंगी।
इसके बाद जीएम अर्चना रांची स्थित शेरशाह स्टेडियम का जायजा लेंगी। स्टेडियम का विस्तार होना है। इसका शिलान्यास करेंगी। इसके बाद हटिया स्टेशन भी जाएंगी। वहां भी यात्री सुविधाओं का जायजा लेंगी। इसके बाद रांची रेल मंडल के पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक होगी। बैठक के दौरान रांची रेल मंडल में चल रही परियोजना कार्यों की अद्यतन जानकारी लेंगी। फिर हटिया बंडामुंडा रेलवे स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्य, रांची रेल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे रोड ओवरब्रिज निर्माण कार्य, मेकॉन अंडर पासवे के एप्रोच रोड के निर्माण पर अद्यतन जानकारी लेंगी।