Move to Jagran APP

सरकारी नौकरियां: JSSC में 1140 पदों पर बहाली, 18 से आवेदन शुरू; देखें jssc.nic.in

Jharkhand में सचिवालय सहायक सहकारिता पदाधिकारी अंचल निरीक्षक सह कानूनगो प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 07:01 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 10:43 PM (IST)
सरकारी नौकरियां: JSSC में 1140 पदों पर बहाली, 18 से आवेदन शुरू; देखें jssc.nic.in
सरकारी नौकरियां: JSSC में 1140 पदों पर बहाली, 18 से आवेदन शुरू; देखें jssc.nic.in

रांची, राज्य ब्यूरो। अब सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (सचिवालय सहायक) के पद पर झारखंड के स्थानीय निवासी ही नियुक्त हो पाएंगे। सहकारिता पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक सह कानूनगो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी तथा प्लानिंग असिस्टेंट के पद भी झारखंड के स्थानीय निवासियों के लिए रिजर्व हो गए हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड सामान्य योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2019 की प्रक्रिया शुरू की है, जिनमें इन पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य किया गया है।

loksabha election banner

राज्य सरकार के निर्देश पर आयोग ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु का कट आफ डेट भी कम कर दिया है। इससे बड़ी संख्या में उन अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो अधिक उम्र होने के कारण नियुक्ति से वंचित हो रहे थे। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के लिए कट ऑफ डेट 1 अगस्त 2015 रखा है, जबकि प्लानिंग असिस्टेंट को छोड़कर अन्य पदों के लिए यह कट ऑफ डेट एक अगस्त 2010 है। हालांकि प्लानिंग असिस्टेंट के पद के लिए कट ऑफ डेट एक अगस्त 2019 ही रखा गया है। बता दें कि कुल 1,140 पदों पर नियुक्ति के लिए 18 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे।

देनी होगी जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा

इन पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को झारखंड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य तो है है, साथ ही अभ्यर्थियों को जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा की भी परीक्षा देनी होगी। प्रत्येक पदों के लिए 15 हजार से अधिक आवेदन आने पर प्रारंभिक परीक्षा, नहीं तो केवल मुख्य परीक्षा होगी। प्रारंभिक परीक्षा 120 अंकों की सामान्य ज्ञान की होगी। मुख्य परीक्षा में तीन पत्र क्रमश: भाषा ज्ञान, जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा तथा सामान्य ज्ञान के होंगे। प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा दोनों में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए तीन अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर एक अंक काटे जाएंगे।

देना होगा पदों का विकल्प

सभी पदों के लिए एक संयुक्त परीक्षा ही होगी। लेकिन अभ्यर्थियों को उपलब्ध पदों के अनुसार अपने आवेदन में विकल्प देना होगा। विकल्प के आधार पर ही मेधा सूची के आधार पर उनकी नियुक्ति होगी।

किस पद के लिए कितनी रिक्ति

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी  : 362

सहकारिता प्रसार पदाधिकारी : 241

अंचल निरीक्षक सह कानूनगो : 170

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी : 223

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी : 139

प्लानिंग असिस्टेंट : 05


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.