Move to Jagran APP

रांची सदर अस्‍पताल से एंबुलेंस की चोरी, चोरों ने आधी रात घटना को दिया अंजाम Ranchi News

Jharkhand Crime News. चोर अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। रांची सदर अस्पताल से एंबुलेंस चुरा ले गए। चोरी की जानकारी सिविल सर्जन को दी गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 12:44 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 01:12 PM (IST)
रांची सदर अस्‍पताल से एंबुलेंस की चोरी, चोरों ने आधी रात घटना को दिया अंजाम Ranchi News
रांची सदर अस्‍पताल से एंबुलेंस की चोरी, चोरों ने आधी रात घटना को दिया अंजाम Ranchi News

रांची, जासं। Jharkhand News राज्य कोरोना महामारी से लड़ रहा है। अधिकारी नियम कानून दुरुस्त करने में लगे हैं। इसी बीच एक गजब घटना बीती रात सदर अस्पताल में हुई। चोरों ने सदर अस्पताल से एम्बुलेंस ही चुरा ली। राज्य में कोरोना का संकट गहरा रहा है। वहीं दूसरी ओर चोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

loksabha election banner

राजधानी के सदर अस्पताल में बीती रात चोरों ने एंबुलेंस चोरी कर ली। सदर अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विमलेश ने बताया कि रात करीब 1 बजे चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल चोरी की जानकारी सिविल सर्जन को दी गई है और थाने में मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो, 2 गिरफ्तार Ranchi News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.