Move to Jagran APP

Indian Railways: कोरोना वायरस के कारण झारखंड में 31 मार्च तक नहीं चलेंगी रेलगाड़ियां

IRCTC Indian Railways. 31 मार्च तक कोई भी रेलगाड़ी नहीं चलेगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने इस संबंध में झारखंड के मुख्‍य सचिव को अधिकृत जानकारी दी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2020 02:41 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2020 10:37 PM (IST)
Indian Railways: कोरोना वायरस के कारण झारखंड में 31 मार्च तक नहीं चलेंगी रेलगाड़ियां
Indian Railways: कोरोना वायरस के कारण झारखंड में 31 मार्च तक नहीं चलेंगी रेलगाड़ियां

रांची, राज्य ब्यूरो। Coronavirus Updates कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए रेलवे ने सभी रेलगाडि़यों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है। 31 मार्च तक कोई भी रेलगाड़ी नहीं चलेगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने इस संबंध में झारखंड के मुख्‍य सचिव को अधिकृत जानकारी दी है। झारखंड के मुख्‍य सचिव डीके तिवारी को लिख पत्र में दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एसके मोहंती ने लिखा है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारतीय रेलवे ने सभी मेल-एक्‍सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। 22 मार्च की सुबह 4 बजे से ही यह लागू हो गया है। सुबह 4 बजे से पहले रवाना हुई ट्रेनें ही अपने गंतव्‍य स्‍थान तक का सफर पूरा करेंगी।

loksabha election banner

रांची रेल मंडल से खुलनेवाली 34 ट्रेनें रविवार को रहीं रद

कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने रविवार को रांची रेल मंडल से खुलने वाली 34 ट्रेनों को रद कर दिया है। जनता कफ्र्यू के मद्देनजर रांची से खुलनेवाली ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा। सभी ट्रेनें हटिया और रांची रेलवे स्टेशन से खुलने वाली थी।

रद ट्रेनें

-  ट्रेन  18628 रांची- हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस

- ट्रेन  18626 हटिया - पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस

- ट्रेन  120 रांची - देवघर एक्सप्रेस

- ट्रेन  12817 हटिया - आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस

- ट्रेन  1266 रांची - पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस

- ट्रेन  18451 हटिया - पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस

- ट्रेन  18114 रांची - टाटा नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस

- ट्रेन  15027 हटिया - गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस

- ट्रेन  1865 रांची - सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस

- ट्रेन  1245 रांची - न्यू दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

- ट्रेन  1285 हटिया - यशवंतपुर एक्सप्रेस

- ट्रेन  18624 हटिया - इस्लामपुर एक्सप्रेस

- ट्रेन  104 रांची - धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस

- ट्रेन  140 रांची - भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस

- ट्रेन  18619 रांची - दुमका एक्सप्रेस

- ट्रेन  18616 हटिया - हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस

- ट्रेन  18622 हटिया - पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस

रद पैसेंजर ट्रेनें

- ट्रेन  6815 रांची - लोहरदगा पैसेंजर

- ट्रेन  6816 लोहरदगा - रांची पैसेंजर

- ट्रेन  6807 रांची - लोहरदगा - टोरी पैसेंजर

- ट्रेन  6808 टोरी - लोहरदगा - रांची पैसेंजर

- ट्रेन  6809 रांची - लोहरदगा पैसेंजर

- ट्रेन  68040 लोहरदगा - रांची पैसेंजर

- ट्रेन  68141  रांची - लोहरदगा पैसेंजर

- ट्रेन  68142 लोहरदगा - रांची पैसेंजर

- ट्रेन  58662 रांची - टाटानगर पैसेंजर

- ट्रेन  58026 हटिया - खडग़पुर पैसेंजर

- ट्रेन  5804 रांची - बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर

- ट्रेन  58659 हटिया - राउरकेला पैसेंजर

- ट्रेन  650 हटिया - बद्र्धमान मेमू पैसेंजर

- ट्रेन  6597 रांची - आसनसोल मेमू पैसेंजर

- ट्रेन  6806  हटिया - टाटानगर मेमू पैसेंजर

- ट्रेन  68086 रांची - खडग़पुर मेमू पैसेंजर

- ट्रेन  68161 हटिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.