Move to Jagran APP

New Flight : रांची-भुवनेश्वर विमान सेवा कल से, कोलकाता-रायपुर समेत चार राज्यों की राजधानी को जोड़ेगी

New Flight. रांची से भुवनेश्वर के बीच एलायंस एयर की नई फ्लाइट आठ दिसंबर से शुरू हो रही है, यह फ्लाइट चार राज्यों की राजधानी कोलकाता, रांची, रायपुर और भुवनेश्वर को जोड़ेगी।

By Edited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 08:08 AM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 08:12 AM (IST)
New Flight : रांची-भुवनेश्वर विमान सेवा कल से, कोलकाता-रायपुर समेत चार राज्यों की राजधानी को जोड़ेगी
New Flight : रांची-भुवनेश्वर विमान सेवा कल से, कोलकाता-रायपुर समेत चार राज्यों की राजधानी को जोड़ेगी

रांची, जेएनएन। रांची से भुवनेश्वर के बीच एलायंस एयर की नई फ्लाइट आठ दिसंबर से शुरू हो रही है। सात दिसंबर शुक्रवार को इसका ट्रायल होगा। इस मौके पर शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट पर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा प्रेस को भी संबोधित करेंगे। एलायंस एयर की यह फ्लाइट चार राज्यों की राजधानी कोलकाता, राची, रायपुर और भुवनेश्वर को जोड़ेगी।

loksabha election banner

फ्लाइट में 72 सीटें होंगी। इसका शेड्यूल भी ऐसा बनाया गया है कि इस फ्लाइट के रायपुर पहुंचने का समय शाम को है। लंबे समय से रांची और भुवनेश्वर के बीच फ्लाइट सुविधा शुरू करने की माग की जा रही थी। पहले रांची और भुवनेश्वर के बीच विमान सेवा थी, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया था। रांची एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि इस एक फ्लाइट से चार राज्यों की राजधानी आपस में हवाई सेवा से जुड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए ही यह शुरू किया जा रहा है।

रांची से 3:45 बजे भरेगी उड़ान, शाम 5:20 पर पहुंचेगी रांची से भुवनेश्वर जाने वाली फ्लाइट 9 आइ 719 कोलकाता से 12 बजे उड़ान भरेगी और भुवनेश्वर 1.30 बजे पहुंचेगी। भुवनेश्वर से दो बजे उड़ान भरेगी तथा 3.15 बजे राची पहुंचेगी। राची से 3.45 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर 5.20 बजे पहुंचेगी। उधर से आने वाली फ्लाइट क्रमाक 9 आइ 720 रायपुर से 5.50 बजे उड़ान भरेगी तथा रांची 7.15 बजे पहुंचेगी। रांची से 7.45 बजे उड़ान भरेगी तथा कोलकाता नौ बजे पहुंचेगी। यात्रियों को होगी सुविधा चार राज्यों की राजधानी इस एयर सेवा से जुड़ रही है। इससे रांची, भुवनेश्वर, कोलकाता और रायपुर के निवासियों का इसका काफी लाभ होगा। खासकर व्यवसायियों को इस सुविधा से काफी मदद मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.