Move to Jagran APP

Ranchi-Delhi Flights: एयर एशिया की सीधी विमान सेवा 20 मई से

The new flights commence on 20 May 2019. रांची से यह विमान रोज सुबह 1145 बजे उड़ेगा और 150 में दिल्ली पहुंचेगा। दिल्‍ली से सुबह 935 बजे उड़कर 1115 में रांची पहुंचेगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 13 May 2019 06:09 AM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 07:59 PM (IST)
Ranchi-Delhi Flights: एयर एशिया की सीधी विमान सेवा 20 मई से
Ranchi-Delhi Flights: एयर एशिया की सीधी विमान सेवा 20 मई से
रांची, जासं। एयर एशिया रांची-दिल्ली के लिए नई विमान सेवा 20 मई से शुरू करने जा रहा है। कंपनी के स्टेशन मैनेजर ने बताया कि विमान सुबह 11:45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा और 1:50 में दिल्ली पहुंचेगा। इसी प्रकार विमान सुबह 9:35 बजे दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरेगा और 11:15 में रांची पहुंचेगा।

उन्होंने बताया कि विमान में कुल 180 सीटें हैं। फिलहाल ऑनलाइन ऑफर के तहत रांची से दिल्ली का किराया 2297 रुपये है। जबकि सामान्य दर छह हजार रुपये है। फिलहाल एयर एशिया के तीन विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु, कोलकाता व दिल्ली रूट पर संचालित किया जा रहा है। पहले रांची से दिल्ली वाया कोलकाता था। अब रांची से दिल्ली के लिए सीधे उड़ान भरेगा। उन्होंने बताया कि 20 मई को रांची-दिल्ली के लिए टिकट की बुकिंग जारी है।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.