Move to Jagran APP

Jharkhand: रांची एयरपोर्ट पर सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच उड़ान नहीं भरेंगे विमान, देखें नया शेड्यूल

Jharkhand News रन वे के रिकार्पेंटिंग का काम 15 जनवरी तक चलेगा। उड़ानों का नया शेड्यूल जारी हुआ है। रांची के एयरपोर्ट पर फ्लाइट की नई जारी समय सारणी 15 जनवरी तक लागू रहेगी। 15 जनवरी को रनवे की रिकार्पेंटिंग का काम खत्म हो जाएगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 08:59 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 04:50 PM (IST)
Jharkhand: रांची एयरपोर्ट पर सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच उड़ान नहीं भरेंगे विमान, देखें नया शेड्यूल
रांची एयरपोर्ट पर काम शुरू कर दिया गया है। जागरण

रांची, जासं। झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रनवे के रिकार्पेंटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इस वजह से सुबह 10:00 बजे से 6:00 बजे के बीच जहाज उड़ान नहीं भर सकेंगे। रिकार्पेंटिंग के तृतीय चरण का यह काम 15 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक एयरपोर्ट से कोई भी उड़ान नहीं होगी।

loksabha election banner

सभी उड़ानों के शेड्यूल को बदल दिया गया है। सभी उड़ानें सुबह 6:00 बजे से सुबह 10:00 तक और शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे के बीच उड़ान भर रही हैं। रांची के एयरपोर्ट पर फ्लाइट की नई जारी समय सारणी 15 जनवरी तक लागू रहेगी। 15 जनवरी को रनवे की रिकार्पेंटिंग का काम खत्म हो जाएगा। इसके बाद फ्लाइट का समय पूर्ववत कर दिया जाएगा।

स्थान, आगमन प्रस्थान

सुबह

बेंगलुरु रांची बेंगलुरु, एयर एशिया, 7.15 बजे, 7.55 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली, गो एयर, 725 बजे, 8:00 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली, गो एयर, 7:55 बजे 8:35 बजे

मुंबई रांची मुंबई, एयर एशिया, 7:55 बजे 8:35 बजे

मुंबई रांची मुंबई, इंडिगो, 8:15 बजे, 8:55 बजे

चेन्नई रांची चेन्नई, इंडिगो, 8:05 बजे, 8:40 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली, इंडिगो, 8:35 बजे, 9:15 बजे,

दिल्ली रांची दिल्ली, विस्तारा, 8:55 बजे, 9:35 बजे,

दिल्ली रांची दिल्ली गो एयर 8:55 बजे 9:35 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली गो एयर 9:05 बजे 9:45 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली गो एयर 9:15 बजे 9:55 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली स्टार 9:15 बजे 9:55 बजे

शाम को

दिल्ली रांची दिल्ली, विस्तारा, शाम 6:00 बजे 6:40 बजे

बेंगलुरु रांची बेंगलुरु, गो एयर, 6:05 बजे 6. 45 बजे

कोलकाता रांची कोलकाता, इंडिगो, 6:25 बजे 7:05 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली, एयर एशिया, 6:25 बजे 7:05 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली, इंडिगो, 6:45 बजे 7:25 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली, गो एयर, 6:55 बजे 7:30 बजे

दिल्ली रांची दिल्ली, एयर इंडिया 7:00 बजे 7:45 बजे

मुंबई रांची मुंबई, गोएयर, 7:25 बजे 7:55 बजे

हैदराबाद रांची हैदराबाद, इंडिगो, 7:45 बजे 8:25 बजे

मुंबई रांची मुंबई, इंडिगो, 7:55 बजे 8:30 बजे

बेंगलुरु रांची बेंगलुरु, इंडिगो, 8.05 बजे, 8:45 बजे

सात साल में होती है रनवे की मरम्मत

एयरपोर्ट की मरम्मत का काम रूटीन है। जहाजों की सुरक्षा व संरक्षा के लिए एयरपोर्ट सात साल में एक बार रनवे की मरम्मत का काम कराता है। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि पिछली बार 2013 में रनवे की मरम्मत हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.