Move to Jagran APP

विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे रांची, समर्थकों ने किया स्‍वागत

Asaduddin Owaisi. एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी एक सामाजिक संस्था के बुलावे पर रांची पहुंचे। वे यहां एक सभा को संबोधित करेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 02:46 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 10:24 PM (IST)
विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे रांची, समर्थकों ने किया स्‍वागत
विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे रांची, समर्थकों ने किया स्‍वागत

रांची, राज्य ब्यूरो। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सोमवार शाम सात बजे रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके स्‍वागत के लिए संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। मजलिस एतेहादुल मुस्लीमिंन के राज्य अध्यक्ष हब्बान मलिक और एग्जीक्यूटिव सदस्य मोहम्मद शाहिद ने असदुद्दीन ओवैसी का फूल-माला से स्वागत किया। एयरपोर्ट से वे सीधे मोरहाबादी स्थित होटल पार्क इन के लिए निकल गए।

loksabha election banner

ओवैसी एक सामाजिक संस्था के बुलावे पर रांची आए हैं। वे यहां एक सभा को संबोधित करेंगे। एआइएमआइएम अध्यक्ष ओवैसी आम तौर पर विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। उनके बयान सुर्खियां बटोरती रही हैं और उससे सियासी खाने में हलचल मची रहती है। अभी हाल ही में हिंदी दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के एक बयान पर ओवैसी समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने विरोध जताया था।

ओवैसी ने कहा था कि हिंदी हर भारतीय की मातृभाषा नहीं है। भारत हिंदी, हिंदू, और हिंदुत्व से भी बड़ा है। इससे पूर्व पीएम मोदी के एक बयान - कुछ लोगों के कानों में जैसे ही गाय व ओम शब्द पड़ते हैं तब उनके बाल खड़े हो जाते हैं। इस पर ओवैसी ने कहा था कि भारत में लोग सिर्फ ओम और गाय शब्द ही नहीं सुनते, बल्कि मस्जिदों की अजान, गिरिजघरों की घंटी और गुरुद्वारों में होने वाले पाठ भी सुनते हैं। देश में मॉब लिंचिंग पर एआइएमआइएम अध्यक्ष ने कहा था कि मॉब लिंचिंग वहां सबसे ज्यादा हो रही है, जहां भाजपा की सरकार है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में जगह तलाश रहे ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन झारखंड विधानसभा चुनाव में सक्रियता से भाग लेने की तैयारी कर रहा है। रांची दौरे के क्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी अपने संगठन के लिए जमीन तलाशेंगे। उनके साथ एआइएमआइएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता व झारखंड प्रभारी असीम वकार भी रहेंगे। संगठन को विस्तार देने के लिए वे यहां राज्य डेलिगेट्स के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे अधिवक्ताओं और मुस्लिमों, दलितों व आदिवासियों के विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों से मुलाकात करेंगे। वे बरियातू पहाड़ी मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे।

रांची पहुंचे असीम वकार का कार्यकर्ताओं ने किया स्‍वागत

एआइएमआइएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता व झारखंड प्रभारी असीम वकार दोपहर 12 बजे रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्‍य स्‍वागत किया। एयरपोर्ट पर इस दौरान संगठन के सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने फूल-मालाअों से उनका स्‍वागत किया।

रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्‍िलक करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.