Move to Jagran APP

आधुनिक खेती के गुर सीखने इजरायल जाएंगे झारखंड के किसान

-24 किसानों का दल 23 से 28 जुलाई तक इजरायल का करेगा भ्रमण -कृषि मंत्री, सचिव और अन्य विभ्

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Jul 2018 08:52 AM (IST)Updated: Sun, 01 Jul 2018 08:52 AM (IST)
आधुनिक खेती के गुर सीखने इजरायल जाएंगे झारखंड के किसान
आधुनिक खेती के गुर सीखने इजरायल जाएंगे झारखंड के किसान

-24 किसानों का दल 23 से 28 जुलाई तक इजरायल का करेगा भ्रमण

loksabha election banner

-कृषि मंत्री, सचिव और अन्य विभागीय अधिकारी भी जाएंगे साथ

राज्य ब्यूरो, रांची

विश्वस्तरीय अत्याधुनिक खेती के गुर सीखने के लिए झारखंड के किसान इजरायल जाएंगे। किसानों का दल 23 से 28 जुलाई तक इजरायल भ्रमण पर रहेगा। इजरायल रवाना होने वाले दल में राज्य के 24 जिलों से 24 किसानों का चयन किया गया है। किसानों के समूह का नेतृत्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह करेंगे।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा इजरायल की खेती की तकनीकी को पूरी दुनिया ने सराहा है। कम पानी की यह यह तकनीक झारखंड में किस प्रकार उपयोगी साबित हो, इसलिए किसानों के दल को इजरायल भेजा जा रहा है। कहा कृषि विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिकों के भ्रमण से अधिक महत्वपूर्ण किसानों का भ्रमण है। किसान लंबी अवधि में अपने अनुभवों से जो सीखते हैं, उन्हें ही व्यवहार में लाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसान जब लौटकर आएंगे तो यह हमारे मास्टर ट्रेनर होंगे जो अपने जिले के अन्य किसानों से भी अपने अनुभव साझा करेंगे। कहा, इन किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई व्यवस्था के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी जाएगी और वे इजराइल के खेतों में इसका उपयोग भी देखेंगे। उन्होंने कहा कि ड्राई जोन में बेहतर सिंचाई व्यवस्था से किस प्रकार कृषि उत्पादन में वृद्धि हो सकती है यह भी देखने जानने और समझने का मौका किसानों को मिलेगा।

कृषि सचिव पूजा सिंघल ने कहा कि इजराइल दूतावास के द्वारा 20 से 25 किसानों का दल तैयार करने का अनुरोध किया गया था। इसे ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जिले से एक-एक किसान का चयन जिले के उपायुक्तों ने किया है। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री और कृषि विभाग के अधिकारी भी किसानों के साथ इजरायल जा रहे हैं जो इजरायल की सरकार के साथ बेहतर प्रशिक्षण एवं भविष्य के एक्सपोजर विजिट को लेकर उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे। इस दौरान इजरायल द्वारा झारखंड में किए जा रहे निवेश और अन्य तकनीकी मदद पर भी चर्चा होगी। किसानों के समूह का नेतृत्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह करेंगे। कृषि सचिव सचिव पूजा सिंघल कृषि निदेशक रमेश घोलप और विजय सिंह भी साथ होंगे। वित्त तथा विदेश मंत्रालय से इस बाबत क्लीयरेंस लिए जाने की औपचारिकता पूरी की जा रही है।

----------

ये किसान जा रहे इजरायल

राची : सुखदेव उराव। गुमला : रंजीत प्रसाद। सिमडेगा : नमन टोपनो। लोहरदगा : राज किशोर महतो। पूर्वी सिंहभूम : श्रीमंत मिश्रा। पश्चिम सिंहभूम : पंकज कुमार। सरायकेला : राधा कृष्ण केवट। लातेहार : राजेंद्र यादव। दुमका : जयप्रकाश मंडल। जामताड़ा : निताई मंडल। साहिबगंज : नीरज हेम्ब्रम। पाकुड़ : अभिनव किशोर। खूंटी : रामानंद साहू। गढ़वा : सतीश कुमार तिवारी। पलामू : रंजीत कुमार सिंह। हजारीबाग : फुलेश्वर महतो। रामगढ़ : रचया महतो। धनबाद : अब्दुल कयूम अंसारी। चतरा : मोहन प्रजापति। कोडरमा : लक्ष्मण यादव। गिरिडीह : संतोष कुमार वर्मा। बोकारो : विक्रम कुमार। देवघर : वकील प्रसाद यादव। गोड्डा : प्रीतम कुमार।

------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.