Move to Jagran APP

ब्रेकअप होने पर सनकी ने दोस्त व उसकी गर्लफ्रेंड को मारकर दफनाया

Ranchi Murder. हत्यारोपित अनमोल उर्फ कांटी की निशानदेही पर मृतका सिल्की का शव कब्र से‍ निकाला गया। वह अपनी गर्लफ्रेंड व सोनू राय की भी हत्या करने की योजना बना रहा था।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 01:25 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 01:25 PM (IST)
ब्रेकअप होने पर सनकी ने दोस्त व उसकी गर्लफ्रेंड को मारकर दफनाया
ब्रेकअप होने पर सनकी ने दोस्त व उसकी गर्लफ्रेंड को मारकर दफनाया

रांची, जासं। राजधानी रांची के रातू रोड कब्रिस्तान में अनुराग विश्वकर्मा को मारकर दफनाए जाने के बाद उसका शव पुलिस ने बरामद किया था। कब्रिस्तान से सोमवार सुबह एक और नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया है। नाबालिग की पहचान रांची जिला पुलिस बल की महिला सिपाही शोभा गुरुंग की 17 वर्षीय बेटी सिल्की गुरुंग के रूप में की गई। दोनों की हत्या का आरोपित अनमोल वर्मा उर्फ कांटी है।

loksabha election banner

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के धोबी मोहल्ला निवासी अनमोल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसने अनुराग और सिल्की की हत्या इसलिए की क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड से उसका ब्रेकअप हो गया था। इसका जिम्मेवार वह इन्हीं दोनों को मान रहा था। इन दोनों के अलावा गर्लफ्रेंड और सोनू राय नाम के युवक की हत्या की भी योजना थी। सोनू इन दिनों कांटी की गर्लफ्रेंड के संपर्क में था। कांटी के पकड़े जाने से उन दोनों की जान बच गई।

इस डबल मर्डर का खुलासा करते हुए सिटी एसपी सुजाता वीणापाणि ने दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। कांटी के अलावा एक 17 वर्षीय नाबालिग को भी गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। बता दें कि सिल्की बीते 27 दिसंबर 2018 से गायब थी। गोंदा पुलिस को उसकी सिपाही मां ने सूचना दी थी। हालांकि 11 जनवरी को मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसकी हत्या बीते 27 दिसंबर की रात करीब आठ बजे रातू रोड कब्रिस्तान में गला रेतकर कर की गई थी। इसके बाद उसी कब्रिस्तान में उसे दफना दिया गया था।

डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस : पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम रिम्स में करवाया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार सिल्की का गला आखिर तक रेता गया था। सीने में भी चाकू गोदा गया था। पोस्टमार्टम के बाद वेजाइनल स्वाब और हड्डी का एक टुकड़ा सुरक्षित रखा गया है। इससे पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी।

फोटो दिखाकर भड़काई, इसलिए रची हेट स्टोरी : कांटी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करता था। उसे दूर करने में सिल्की और अनुराग का हाथ था। सिल्की ने अपने साथ ली गई सेल्फी को दिखाकर उसे भड़काया था। अनुराग भी प्रेमिका से ब्रेकअप करवाने में साथ था।

गर्लफ्रेंड ने जन्मदिन पर नहीं बुलाया तो हुआ नाराज : कांटी ने पुलिस को बताया कि वह ईंट से कूचकर मारने वाला था। बीते 25 दिसंबर को कांटी की गर्लफ्रेंड का जन्मदिन था। उस दिन उसने कांटी को नहीं बुलाया। इस पर कांटी ने सिल्की को साथ ले जाकर मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क में केक काटा। वहां भी गर्लफ्रेंड को बुलवाया, लेकिन वह नहीं पहुंची। बाद में बोली कि तुम सिल्की के साथ रहो। तुम्हें मैंने बाहर से सिल्की के साथ देखा था। इससे सिल्की की उसने हत्या की योजना बनाई।

कब्रिस्तान में सिल्की ने ही पहले लगाई थी छलांग : 27 दिसंबर की शाम कांटी अपने दोस्त आकाश और गोलू के साथ रातू रोड जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में सिल्की नजर आई तो उसे लेकर तीनों कब्रिस्तान में घुसे। बैठकर सिगरेट और शराब पी। इसके बाद अचानक कांटी ने सिल्की का बाल पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद गला रेत दिया। फिर उसके सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ कई हमले किए। कांटी के दोनों दोस्तों ने भी सिल्की को चाकू गोदा। इसके बाद सभी ने मिलकर वहीं के पुराने कब्र में दफना दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.