शिवरात्रि पर अरघा से चढ़ेगा पहाड़ी बाबा पर जल
रांची शिवरात्रि को लेकर पहाड़ी मंदिर परिसर में रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक ह
रांची : शिवरात्रि को लेकर पहाड़ी मंदिर परिसर में रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक हुई। बैठक में एसडीओ सह मंदिर की सचिव गरिमा सिंह और कोषाध्यक्ष अभिषेक आनंद व समिति के सदस्यों ने भाग लिया। कुल 19 बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस बार भी भक्तों के लिए अरघा सिस्टम से जल चढ़ाने की व्यवस्था की गई है।
भक्त अरघा से ही पहाड़ी बाबा को जल चढ़ाएंगे। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। नगर निगम को भी चलंत शौचालय के लिए पत्र भेजा जा चुका है। दो गाड़ी स्टोन डस्ट की मांग की गई। वाकी-टॉकी, आम भक्तों के लिए लोटे की व्यवस्था, मुख्य द्वार व पीछे के द्वार की फूलों से सजावट होगी। एंबुलेंस व डॉक्टर भी उस दिन मौजूद रहेंगे।
मंदिर की रंगाई-पुताई भी होगी। तीन स्टॉल लगाकर धन संग्रह भी किया जाएगा। बैठक में आनंद गाड़ोदिया, मुकेश अग्रवाल, नितेश लोहिया, सुशील कुमार, सुनील माथुर आदि उपस्थित थे। शिव बरात को लेकर आज से निमंत्रण दिया जाएगा
रांची : श्री श्री शिव बरात आयोजन समिति, श्रीकृष्ण नगर कॉलोनी रातू रोड राची से चार मार्च को शिव बरात निकलेगी। बरात को लेकर निमंत्रण कार्ड 23 फरवरी को नौ बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर इंद्रपुरी नवयुवक संघ बिड़ला मैदान, आरआर स्पोर्टिंग दुर्गा पूजा समिति रातू रोड पहाड़ी मंदिर सहित महानगर के मंदिर को दिया जाएगा। चार को शिव की बरात निकलेगी। बरात की तैयारी शुरू कर दी गई है। तरह-तरह की झांकियां भी होंगी। शिव रात्रि को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है, इसमें विभिन्न वर्गो के लोग शामिल होंगे।