झारखंड के 16 IPS अधिकारियों को मिली अतिरिक्त जिम्मेवारी
Indian Police Service. राज्य के 16 आइपीएस अधिकारियों को उनके कार्यो के अतिरिक्त दूसरे विभाग का प्रभार दिया गया है।
रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य के 16 आइपीएस अधिकारियों को उनके कार्यो के अतिरिक्त दूसरे विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी। जानिए किन अफसरों को क्या मिली जिम्मेवारी ...
पंकज कंबोज : डीआइजी हजारीबाग सह डीआइजी एसीबी। इन्हें झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग का भी प्रभार। नरेंद्र कुमार सिंह : एसपी देवघर के अलावा जैप-5 के समादेष्टा का प्रभार। शैलेंद्र कुमार सिन्हा : एसपी जामताड़ा के अलावा आइआरबी-1 के समादेष्टा का भी प्रभार। अनूप बिरथरे : एसएसपी जमशेदपुर के अलावा जैप-6 के समादेष्टा का भी प्रभार। पटेल मयूर कन्हैयालाल : एसपी हजारीबाग के अलावा जैप-7 के समादेष्टा का भी प्रभार।
अजय लिंडा : एसपी जेएपीटीसी पद्मा के अलावा एसपी झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग का भी प्रभार। इंद्रजीत माहथा : एसपी पलामू के अलावा जैप-8 के समादेष्टा का भी प्रभार। पी. मुरुगन : एसपी एटीएस के अलावा एससीआरबी के एसपी का भी प्रभार। वाई. एस रमेश : एसपी दुमका के अलावा एसआइआरबी-1 के समादेष्टा का भी प्रभार। आलोक : एसपी खूंटी के अलावा एसआइआरबी-2 के समादेष्टा का भी प्रभार।
अश्विनी कुमार सिन्हा : एसपी गुमला के अलावा आइआरबी-5 के समादेष्टा का भी प्रभार। मोहम्मद अर्शी : एसपी अभियान नक्सल पुलिस मुख्यालय के अलावा एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं का भी प्रभार। अखिलेश बी. वारियर : एसपी चतरा के अलावा आइआरबी-3 के समादेष्टा का भी प्रभार। प्रशांत आनंद : एसपी लातेहार के अलावा आइआरबी-4 के समादेष्टा का भी प्रभार। प्रभात कुमार : एसपी सिटी जमशेदपुर के अलावा आइआरबी-2 चाईबासा कैंप मुसाबनी के समादेष्टा का भी प्रभार। सुभाष चंद्र जाट : एसपी ग्रामीण जमशेदपुर के अलावा एसपी सीटीसी मुसाबनी के एसपी का भी प्रभार सौंपा गया है।