Move to Jagran APP

महानगर भाजपा कार्यालय में पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत Ranchi News

लंबे समय बाद महानगर भाजपा कार्यालय पहुंचे पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह लोहरदगा जिला प्रभारी मनोज मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके कार्यकाल की सराहना की।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 11:47 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 11:47 AM (IST)
महानगर भाजपा कार्यालय में पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत Ranchi News
स्‍वागत कार्यक्रम के दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष के कार्य को सराहा गया।

रांची (जागरण संवाददाता)। लंबे समय बाद महानगर भाजपा कार्यालय पहुंचे पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह लोहरदगा जिला प्रभारी मनोज मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके कार्यकाल की सराहना की।

loksabha election banner

इस अवसर पर मनोज मिश्रा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रेम और स्नेह ही संगठन में मेरे द्वारा किये गए कार्य की पूँजी है। उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं के दम पर ही सांगठनिक कार्य सफल किये जाते हैं इसलिये कार्यकर्ताओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर कई कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि मनोज मिश्रा के सांगठनिक सोच और सांगठनिक कार्यों से कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा और संगठन मजबूत हुआ। स्वागत करने वालों में मुकेश सिंह, राकेश शर्मा, अरविंद सिंह, राजेश प्रसाद, रविंद्र शर्मा, नंदकिशोर सिंह आदि शामिल थे। इस अवसर पर महानगर भाजपा अध्यक्ष केके गुप्ता, राजू सिंह, बलराम सिंह, देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

संगठन को मजबूत किए करने के लिए किए गए कार्यों को सराहा

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व महानगर अध्यक्ष की ओर से संगठन को मजबूत किए करने के लिए किए गए कार्य को सराहा। कहा कि संगठन को उम्मीद है कि वह आगे भी अपनी नई भूमिका में इस कार्य को जारी रखेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.