Move to Jagran APP

गाइड लाइन के अनुसार राम नवमी की रूपरेखा बनाएगा श्री महावीर मंडल Ranchi News

श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति की बैठक महावीर चौक स्थित दुर्गा मंदिर समिति के सभागार में जय सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर आग्रह करेंगे कि सांकेतिक तौर पर रामनवमी के महापर्व पर पांच झंडा निकालने की हमें अनुमति दी जाए।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 06:45 AM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 06:45 AM (IST)
गाइड लाइन के अनुसार राम नवमी की रूपरेखा बनाएगा श्री महावीर मंडल Ranchi News
बैठक में विचार व्‍यक्‍त करते महावीर मंडल के पदाधिकारी

जागरण संवाददाता, रांची : श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति की बैठक महावीर चौक स्थित दुर्गा मंदिर समिति के सभागार में अध्यक्ष जय ङ्क्षसह यादव की  अध्यक्षता में हुई। शुरुआत श्रीराम वंदना से की गई। जय ङ्क्षसह ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से दिशा-निर्देश जारी किया गया है। सरकार ने जुलूस, शोभायात्रा निकालने पर प्रतिबंध लगा रखा है। हम गाइड लाइन के अनुसार में प्रशासन के सहयोग से महोत्सव की रूपरेखा तैयार करेंगे। मुख्यमंत्री से मिलकर हम उनसे आग्रह करेंगे कि सांकेतिक तौर पर रामनवमी के महापर्व पर पांच झंडा निकालने की हमें अनुमति दी जाए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि श्रीराम भक्त सभी मंदिरों में पूजा, आरती, भजन करें। रामनवमी महोत्सव में निर्देशों पालन करते हुए राजधानी के सभी अखाड़े अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों में बजरंग बली की फताका अवश्य लगाएं। श्रीराम नवमी के महोत्सव को धूमधाम से सरकार की गाइड लाइन में अवश्य मनाएं। सर्वसम्मति से इसी टीम पर पूरा विश्वास करते जय ङ्क्षसह यादव की पूरी टीम को वर्ष 2021 के लिए चयन किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।

जय ङ्क्षसह यादव ने आग्रह किया कि श्री महावीर मंडल के सदस्य अपनी सदस्यता का नवीकरण कराने के लिए कोषाध्यक्ष के पास जाकर 15 दिनों के अंदर अपनी सदस्यता का नवीकरण कराकर रसीद अवश्य कटा लें। बैठक में राजकुमार गुप्ता, राजू यादव, ङ्क्षबदुल वर्मा, चंदेल ङ्क्षसह, उदय रविदास, दीपक ओझा, सागर कुमार, प्रेम ङ्क्षसह, सुभाष साहू, विनय ङ्क्षसह, चंदेल ङ्क्षसह, उपेंद्र ङ्क्षसह, अजीत केसरी, कमलेश यादव, रवि जायसवाल, अभिषेक यादव, रोशन यादव, रंजन यादव, सुनील यादव, जगदीश वर्मा, ङ्क्षरकू वर्मा, निशू सिन्हा, उदय रविदास, राजीव चौधरी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.