रांची में मोबाइल को लेकर युवक की चाकू गोदकर हत्या Ranchi News
Jharkhand. मृतक शेख शाहनवाज (20) पिठोरिया के चंदवे का रहने वाला है। जख्मी हालत में उसे अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 07:02 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 07:02 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। राजधानी रांची के पिठोरिया इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। मृतक शेख शाहनवाज (20) पिठोरिया के चंदवे का रहने वाला है। जख्मी हालत में उसे ओरमांझी के इरबा स्थित मेदांता अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि एक मोबाइल को लेकर उसका किसी से झगड़ा हुआ। इसी दौरान उस पर बुरी तरह चाकू से वार किया गया। इससे वह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे मेदांता ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के आरोपितों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें