डॉन बास्को के समीप मैदान में फांसी लगाकर दी जान
आत्महत्या करने वाला हारू रिक्शा चलाता था।
By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 12:34 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 12:34 PM (IST)
रांची, जासं। राजधानी में बीती रात एक व्यक्ति ने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। डॉन बास्को स्कूल के समीप मैदान में एक पेड़ से लटककर उसने जीवन खत्म किया। बरियातू थाना क्षेत्र के चांडिल स्कूल मैदान में हारू स्वर्णकार नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पेशे से रिक्शा चालक था।
आत्महत्या की यह घटना बुधवार देर रात की है। हारू स्वर्णकार डॉन बॉस्को स्कूल के पास रहता था। सुबह में स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकता हुआ उसका शव देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद रिक्शा चालक के बेटे दीपक स्वर्णकार को बुलाया गया। मामले में दीपक के बयान पर बरियातू थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें