टुसू महोत्सव में दिखी झारखंड की संस्कृति की झलक
शिक्षित बेरोजगार संघ सोनाहातू के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय क्रिकेट मैदान में टुसू महोत्सव का आयोजन किया गया।
सोनाहातू : शिक्षित बेरोजगार संघ सोनाहातू के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय क्रिकेट मैदान में एकदिवसीय झारखंड टुसू सास्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में सचमुच झारखंड की संस्कृति देखने लायक थी। टुसू दलों के सदस्य नाच-गान करते हुए महोत्सव स्थल पर पहुंचे और देर शाम तक आनंद लिया। वहीं, महोत्सव में विभिन्न प्रकार की दूकानें सजी हुई थीं। लोगों ने जरूरत के अनुसार सामानों की खरीदारी भी की। सोनाहातू प्रखंड मुख्यालय का टुसू महोत्सव होने की वजह से काफी भीड़ उमड़ी थी। महोत्सव में पहुंचे टुसू दलों में जामडीह, तमाड़ के अशोक सिंह मुंडा को प्रथम, चोगा, सोनाहातू की पूजा कुमारी को द्वितीय, पुरनानगरए राहे की रेखा देवी को तृतीय पुरस्कार मिला। इन्हें पुरस्कार स्वरूप क्रमश: तीन हजार रुपये, दो हजार रुपये एवं एक हजार रुपये दिए गए। वहीं, महोत्सव में लाए गए सभी टुसू दलों को सात्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनके अलावा महोत्सव में क्रिकेट प्रतियोगिता, मुर्गा लड़ाई आदि विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। महोत्सव को सफल बनाने में शिक्षित बेरोजगार संघ के सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
-----
लांदुपडीह मैदान में आज लगेगा श्रीराम टुसू मेला
संसू, सोनाहातू : सोनाहातू प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय लादुपडीह के मैदान में गुरुवार को श्रीराम टुसू मेला का आयोजन किया गया है। मेले में फुटबॉल प्रतियोगिता, टुसू प्रदर्शनी, मुर्गा लड़ाई आदि विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य आकर्षण फुटबॉल प्रतियोगिता रहेगी। इसमें क्षेत्र की नामीगिरामी आठ टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। मेले को लेकर लगभग सारी तैयारिया पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी आयोजन समिति के द्वारा दी गई है।