जैप वन से बैंड के धुन के बीच निकाली गई फूल-पाती शोभायात्रा
सूबेदार मेजर सहित कई पुलिस अधिकारी व जवान हुए शामिल। जागरण संवाददात रांची डोरंडा जै
सूबेदार मेजर सहित कई पुलिस अधिकारी व जवान हुए शामिल
जागरण संवाददात, रांची : डोरंडा जैप वन में मां दुर्गा की पूजा भक्ति भाव से हो रही है। यहां सशस्त्र बल के जवान खुद कलश स्थापना कर माता की पूजा करते हैं। शुक्रवार को बैंड की धुन के बीच फूल-पाती शोभायात्रा निकाली गई। जैप वन कमांडेंट अनीश गुप्ता के मागदर्शन में यह आयोजन हुआ। रास्ते में नौ पेड़ की पूजा की गई। मां दुर्गा को पाठा का बलि दी गई। 24 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से अष्टमी पूजा आरंभ होगी। रात 11.40 बजे महानिशा पूजा होगी। नवरात्र पूजन पंडित सहदेव उपाध्याय की देखरेख में संपन्न हो रहा है। फूल-पाती शोभायात्रा के दौरान जैप वन उपाधीक्षक विकाश कुमार पांडेय, सूबेदार मेजर प्रभात क्षेत्री, मेंस एसोसिसएशन अध्यक्ष विमल राय, महामंत्री शशिकांत क्षेत्री, सहदेव उपाध्याय आदि उपस्थित थे।