Move to Jagran APP

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के बीच यात्री घटे तो 12 दिनों में 91 फ्लाइटें हुई कैंसिल

दिल्ली से राजधानी रांची पहुंची फ्लाइट में 170 यात्रियों की बहुत कम यात्री थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 May 2021 08:20 AM (IST)Updated: Sun, 16 May 2021 08:20 AM (IST)
स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के बीच यात्री घटे तो 12 दिनों में 91 फ्लाइटें हुई कैंसिल
स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के बीच यात्री घटे तो 12 दिनों में 91 फ्लाइटें हुई कैंसिल

मुजतबा हैदर रिजवी, रांची : दिल्ली से राजधानी रांची पहुंची फ्लाइट में 170 यात्रियों की जगह मात्र 15 यात्रियों ने सफर किया। किसी तरह मुंबई से रांची आई एक फ्लाइट में 170 यात्रियों की जगह 25 यात्री मौजूद थे। ऐसे में एयरलाइंस को घाटा हो रहा है। फिर भी वह किसी तरह विमानों का परिचालन जारी रखे हुए है। वहीं, यात्री नहीं निकलने की वजह से अहमदाबाद, चेन्नई आदि शहरों की फ्लाइटें लगातार कैंसिल हो रही हैं। रोज मुंबई और दिल्ली की भी कुछ फ्लाइटें कैंसिल हो रही है। शनिवार को रांची एयरपोर्ट से 9:00 फ्लाइट है कैंसिल हुई हैं। 14 मई को रांची एयरपोर्ट से सात फ्लाइट कैंसिल की गईं। जबकि 13 मई को आठ फ्लाइटें कैंसिल थीं। इस तरह 12 दिनों में अब तक 91 फ्लाइटें कैंसिल हो चुकी हैं। राजधानी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से फ्लाइटों के कैंसिल होने का सिलसिला तीन मई से शुरू हुआ है। दो मई को राजधानी से 19 फ्लाइटें रवाना हुई हैं। जबकि 3 मई को 13 फ्लाइटें ही रवाना हुई हैं। 3 मई को 7 फ्लाइट कैंसिल की गईं। अधिकारियों का कहना है कि जब से झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू हुआ है। तब से लगातार यात्रियों की संख्या कम होती जा रही है। पहले सामान्य रूप से रांची एयरपोर्ट से प्रतिदिन लगभग 4000 लोगों का आवागमन होता था। दो हजार के करीब लोग आते थे और इतने ही लोग रांची से दूसरे शहरों को जाते थे। लेकिन जब से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह शुरू हुआ है। आने वाले यात्रियों की संख्या 1000 पर सिमट गई है। जबकि जाने वाले यात्रियों की संख्या 500 से 800 के बीच रहती है। इसी के चलते एयरलाइंस को अपनी फ्लाइट रद्द करनी पड़ती हैं।

loksabha election banner

-----

दिल्ली व मुंबई के लिए लगातार कैंसिल हो रही फ्लाइटें

रांची एयरपोर्ट से अभी दिल्ली के लिए 11 उड़ानें हैं। यात्री नहीं मिलने की वजह से रोज तीन चार उड़ानें रद्द हो रही हैं। मुंबई के लिए रांची से पांच फ्लाइट हैं। इनमें से 2-3 फ्लाइटें रद करनी पड़ रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.