चतरा में बिच्छु के डंक से 9 वर्षीय बालक की मौत Chatra News
Jharkhand. विपुल को 13 अप्रैल को बिच्छु ने डंक मारा था। उसके बाद उसे गांव के झोला छाप डाक्टर से उपचार कराया गया था।
हंटरगंज (चतरा), जासं। चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के बानसिंह गांव निवासी विनय कुमार साहू का नौ वर्षीय विपुल कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। विपुल को 13 अप्रैल को बिच्छु ने डंक मारा था। उसके बाद उसे गांव के झोला छाप डाक्टर से उपचार कराया गया था। उपचार के बाद उसकी स्थिति और बिगड़ गई। परिजन दूसरे दिन लेकर गया चले गए। गया के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। लेकिन वहां पर भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुई और बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता विनय कुमार साहू पंजाब में हैं। वे वहां पर किसी निजी कंपनी में कार्य करते हैं। नोवेल कोरोना वायरस को लेकर राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन में वहीं फंसे हुए हैं।