Move to Jagran APP

झारखंड में 8वीं बोर्ड की परीक्षा 24 से, सबसे अधिक 43162 परीक्षार्थी गिरिडीह से

Jharkhand. रांची में 40389 परीक्षार्थी धनबाद में 36811 परीक्षार्थी सबसे कम 8468 खूंटी से हैं। परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जैक की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 08:57 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 08:57 AM (IST)
झारखंड में 8वीं बोर्ड की परीक्षा 24 से, सबसे अधिक 43162 परीक्षार्थी गिरिडीह से
झारखंड में 8वीं बोर्ड की परीक्षा 24 से, सबसे अधिक 43162 परीक्षार्थी गिरिडीह से

रांची, जासं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आठवीं बोर्ड की परीक्षा 24 जनवरी को होगी। परीक्षा में राज्य भर से 2200 केंद्रों पर 5,14,430 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सबसे अधिक 43162 परीक्षार्थी गिरिडीह जिला से तो सबसे कम 8468 खूंटी से हैं। गिरिडीह के बाद दूसरे स्थान पर रांची में 40389 और तीसरे स्थान पर धनबाद में 36811 परीक्षार्थी हैं। सबसे कम में दूसरे स्थान पर लोहरदगा में 8789 तो सिमडेगा में 10241 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जैक की वेबसाइट जैक.झारखंड.जीओभी.इन से डाउनलोड किया जा सकता है।

loksabha election banner

24572 परीक्षार्थी बढ़ गए

वर्ष 2019 की तुलना में इस बार 24572 परीक्षार्थी बढ़ गए हैं। बीते वर्ष आठवीं बोर्ड में 489858 परीक्षार्थी थे। जबकि इस बार 5,14,430 परीक्षार्थी हैं। वर्ष 2018 में 480868 परीक्षार्थी थे। यानी दो वर्षों में 33562 परीक्षार्थी बढ़े।

किस जिले में कितने परीक्षार्थी

रांची- 40389

गुमला-17731

लोहरदगा- 8797

सिमडेगा- 10241

खूंटी- 8468

हजारीबाग- 29505

गिरीडीह- 43162

धनबाद- 36811

चतरा- 18841

बोकारो- 27497

कोडरमा- 13416

रामगढ़- 14313

पलामू- 35670

गढ़वा- 24735

लातेहार- 13673

दुमका- 19559

देवघर- 24664

साहेबगंज- 17087

पाकुड़-  10261

गोड्डा- 17749

जामताड़ा- 11795

पू. सिंहभूम- 27910

प. सिंहभूम- 24908

सरायकेला- 17248

300 अंकों की परीक्षा

कक्षा आठवीं की परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसमें ङ्क्षहदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। एक प्रश्न के लिए 2.50 अंक होंगे। इस तरह कुल अंक 250 हुए। इसके बाद अतिरिक्त विषय की भी परीक्षा होगी। इसमें एक-एक अंक के 50 प्रश्न होंगे। इसके अलावा 100 अंक विद्यालय द्वारा छात्रों के मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.