Jharkhand Corona News: झारखंड में आज मिले 49 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 776; जानें ताजा हाल
झारखंड में बुधवार को एक बार फिर से 49 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। आज के 8 ताजा मामले सिमडेगा 6 पलामू 3 लातेहार से सामने आए हैं। सभी संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं।
रांची, जेएनएन। झारखंड में बुधवार को एक बार फिर से 49 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। आज के 8 ताजा मामले सिमडेगा और 6 कोरोना मरीज पलामू से सामने आए हैं। सबसे अधिक 9 कोरोना संक्रमित सरायकेला खरसावां में सामने आए हैं। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक कोरोना मरीज मिले हैं। ये सभी संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं। आज राजधानी रांची से भी एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। कोरोना पॉजिटिव युवक रांची के कोकर इलाके का रहने वाला है। इधर बोकारो के गोमिया में भी एक कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है। इटकी लैब से 8 सिमडेगा के अलावा अभी और 5 की पुष्टि की गई है। इसमें 3 लातेहार, 1 पलामू और 1 गुमला के मामले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 776 पर पहुंच गई है। आज पलामू में कुल 6 मामले मिले। कोडरमा में एक और और रामगढ़ में 5 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इससे पहले बीते दिन राज्य में कुल 50 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इनमें सबसे अधिक 19 मामले रामगढ़ में सामने आए। सोमवार को 40 और मंगलवार को मिले 50 मामलों के साथ बीते 24 घंटे में 90 नए मामले सामने आने के बाद झारखंड में कोरोना से हालात और बिगड़ गए हैं। अबतक की जानकारी के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस के कुल 765 केस सामने आए हैं। इनमें 408 एक्टिव केस हैं। जबकि 321 कोरोना से लड़कर संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 5 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
बुधवार को झारखंड में मिले कुल 38 कोरोना पॉजिटिव मामले
- सरायकेला - 9
- सिमडेगा - 8
- पलामू - 6
- रामगढ़ - 5
- लातेहार - 3
- रांची - 1
- बोकारो - 1
- हजारीबाग - 1
- कोडरमा - 1
- पूर्वी सिंहभूम - 1
- पश्चिम सिंहभूम - 1
- गुमला - 1
छह जिलों में मिले कोरोना के 38 पॉजिटिव मामले
राज्य में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को सिमडेगा से 8, पलामू से 6, लातेहार से 3, रांची, रामगढ़, कोडरमा, गुमला, बोकारो और पलामू से 1-1 पॉजिटिव मामले की पुष्टि हुई है। रांची में मिला संक्रमित 29 वर्षीय युवक है। कोकर के भाभा नगर का रहने वाला है। बीते 26 मई को मुंबई से रांची लौटा था। लौटने के बाद कोरोना टेस्ट कराने पर पहली रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद उसे होम क्वारांटाइन में भेजा गया। 1 जून को उसने एक निजी पैथलैब में दोबारा जांच कराई। इसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव मिली।
रिपोर्ट आने के बाद उसे रिम्स के कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया है। इधर, सिमडेगा में मिले 8 पॉजिटिव मामलों में 5 कुरडेग व 3 बानो स्थित क्वारांटाइन सेंटर में रह रहे हैं। भी दूसरे राज्यों से सिमडेगा पहुंचे थे। 24 मई को ही सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। वहीं, गुमला, पलामू और बोकोरा में मिले एक-एक पॉजिटिव मामले भी प्रवासी के हैं। सभी दूसरे राज्यों से वापस लौटे है। सिमडेगा-गुमला-लातेहार व पलामू के सैंपल की जांच इटकी स्थित यक्ष्मा आरोग्यशाला में हुई। जांच में इनके संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं मंगलवार की देर रात जमशेदपुर से भी एक नये मामले की पुष्टि हुई।
बुधवार को झारखंड में मिले 22 कोरोना पॉजिटिव
- सिमडेगा : 08
- रांची : 01
- बोकारो : 01
- लातेहार : 03
- पलामू : 06
- गुमला : 01
- कोडरमा : 01
- रामगढ़ : 01