Move to Jagran APP

अनगड़ा में उत्कृष्ट फसल के लिए 75 किसान सम्मानित

गेतलसूद स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम फार्म में शनिवार को 43वा केंद्रीय किसान गोष्ठी सह फसल प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 07:00 AM (IST)
अनगड़ा में उत्कृष्ट फसल के लिए 75 किसान सम्मानित
अनगड़ा में उत्कृष्ट फसल के लिए 75 किसान सम्मानित

अनगड़ा : गेतलसूद स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम फार्म में शनिवार को 43वा केंद्रीय किसान गोष्ठी सह फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आयोजन रामकृष्ण मिशन मोरहाबादी, आत्मा राची व अनगड़ा के विवेकानंद सेवा संघों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। किसान गोष्ठी का थीम जैविक कृषि प्रणाली अपनाएं, आयु दुगुनी बढ़ाएं था। कोरोना के कारण इस वर्ष केंद्रीय किसान मेला का आयोजन नहीं किया गया। मुख्य अतिथि अनगड़ा प्रमुख अनिता गाड़ी, विशिष्ट अतिथि बीडीओ अनगड़ा उत्तम प्रसाद, अनगड़ा इंस्पेक्टर राजकुमार यादव, थानेदार ब्रजेश कुमार व पूर्व प्रमुख राजेंद्र शाही मुंडा थे। अध्यक्षता स्वामी भवेशानंद व संचालन एमएस चौहान ने किया। स्वागत भाषण पहलू बेदिया ने किया। कुल 387 फसल की प्रदर्शनी लगाई गई। 15 स्टाल लगाए गए। किसान गोष्ठी में किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान कृषि विशेषज्ञ मनोज कुमार सिंह, डा. अजित सिंह, डा. राजेश कुमार, डा. भरत महतो ने किया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक व समेकित खेती करने के बारे में जानकारी दी। फसल प्रदर्शनी में शामिल किसानों के श्रेष्ठ उत्पाद को पुरस्कृत किया गया। श्रेष्ठ 25 कृषि उत्पाद को प्रथम, दूसरा व तीसरा पुरस्कार दिया गया। प्रमुख अनिता गाड़ी ने कहा कि जैविक व समेकित खेती कर किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। इससे किसान आत्मनिर्भर तो होंगे ही देश भी स्वस्थ रहेगा। स्वामी भवेशानंद ने किसानों को जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक बनाने के तरीके बताए। कहा कि पारंपरिक कृषि ही हमारा मूलमंत्र है। आधुनिक सोच के साथ किसान खेती करें। मौके पर बीटीएम अंजीव श्रीवास्तव, संतोष बेदिया, प्रदीप महतो, सुरेश महतो, भुवनेश्वर बेदिया, जगदीश भोगता, सोमरा बेदिया, बालेश्वर बेदिया, पंचमी देवी, कार्तिक महतो, गणेश मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.