झारखंड की ग्राम पंचायतों में हाई स्पीड इंटरनेट, भारतनेट के लिए खर्च होंगे 637 करोड़
High Speed Internet. राज्य के 11 जिलों में हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी की कवायद के लिए पहले इस योजना के लिए 420 करोड़ दिया जाना था।
By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 31 Dec 2018 02:36 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2019 01:33 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। भारतनेट परियोजना के द्वितीय चरण में राज्य के 11 जिलों में पंचायत स्तर तक पर हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी बहाल करने पर सरकार 637.44 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग ने इसकी स्वीकृति दी है। कैबिनेट ने विभाग के इस मसौदे पर 420.44 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति फरवरी 2018 में दी थी, जिसमें लगभग 217 करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है।
संशोधित 637.44 करोड़ रुपये से गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पाकुड़, खूंटी, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, चतरा और गढ़वा के सुदूर क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बहाल होगी। इससे पूर्व प्रथम चरण में भारतनेट परियोजना के तहत रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, देवघर, साहिबगंज, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा एवं पलामू का चयन किया गया था, जहां बीएसएनएल इंटरनेट कनेक्टिविटी बहाल करने में जुटा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें