रंकानी मां के मंदिर में दी गई 61 भेड़ों की बलि
महानवमी के दिन रविवार को सोनाहातू प्रखंड के लादुपडीह गाव स्थित प्रसिद्ध आदि शक्ति द
सोनाहातू : महानवमी के दिन रविवार को सोनाहातू प्रखंड के लादुपडीह गाव स्थित प्रसिद्ध आदि शक्ति दुवारसिनी-रंकानी मा के मंदिर में लोगों की मन्नतें पूरी होने पर 61 भेड़ों की बलि दी गई। मंदिर में रिम्स के कैंसर विभाग के चिकित्सक डा. प्रवीर सिंह मुंडा भी पहुंचे और पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। वहीं, डा. मुंडा ने श्रद्धालुओं के बीच 500 मास्क का भी वितरण किया एवं पूरे मंदिर परिसर व श्रद्धालुओं को हैंड सैनिटाइज कराया। मंदिर परिसर भी दिनभर सैनिटाइज होते रहा। मौके पर मंदिर के मुख्य संरक्षक कमलाकात सिंह मुंडा, पाहन भोलानाथ सिंह मुंडा, छुटू सिंह मुंडा, हाराधन सिंह मुंडा, पूर्व शिक्षक हिकिम सिंह मुंडा, अनिल सिंह मुंडा, अरविंद सिंह मुंडा, विमल, रवींद्र, शिक्षक नागेंद्र नाथ महतो, नरसिंह दास, खिरोधर मुंडा, ठाकुर हजाम समेत कई लोग व्यवस्था की कमान संभाल रखे थे। इधर विजयादशमी के दिन सोमवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।