Move to Jagran APP

वज्रपात से छह की मौत, महिला सहित कई घायल

जेन्यूने, रांची : आंधी-पानी के साथ हुए वज्रपात में रविवार दोपहर छह लोगों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 10:37 PM (IST)
वज्रपात से छह की मौत, महिला सहित कई घायल
वज्रपात से छह की मौत, महिला सहित कई घायल

जेन्यूने, रांची : आंधी-पानी के साथ हुए वज्रपात में रविवार दोपहर छह लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन की मौत रामगढ़ में जबकि कोडरमा, चतरा व लोहरदगा में एक-एक की मौत हो गई। वहीं कई लोग व मवेशी भी वज्रपात में घायल हुए हैं। रामगढ़ के पतरातू प्रखंड के भदानीनगर ओपी क्षेत्र चैनगडा में दोपहर दो बजे वज्रपात से बिट्टू तुरी (25 वर्ष)व राहुल तुरी (16वर्ष) की मौत हो गई। दोनों खलारी डकरा के भूतनगर निवासी थे और शनिवार को मंडा पूजा को लेकर चैनगडा तुरी टोला स्थित अपने रिश्तेदार के घर आए थे। रविवार को मंडा मेला देखकर लौटने के बाद बिट्टू व राहुल अपने बहनोई सुनील तुरी के घर आए। यहां खाना खाने के बाद दोनों घर के समीप नीम पेड़ के पास दोनों खड़े थे। आसमान में बादल मंडरा रहे थे इसी बीच एकाएक बिजली चमकते हुए बादल गरजने लगी, और वज्रपात हो गया। दोनों युवक इसकी चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं नीम पेड़ के बगल में ही अपने घर के आंगन में सुरेंद्र उरांव की पत्नी 35 वर्षीय किरण देवी बर्तन धो रही थी। वज्रपात की चपेट में आकर वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही भदानीनगर ओपी प्रभारी अर्जुन उरांव दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रामगढ़ के ही चितरपुर के मारंगमरचा में रविवार को ठनका की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। बालेश्वर महतो की पत्नी सुनीता देवी (30 वर्ष) मवेशियों को खेत से लेकर वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गई। इधर चतरा के गिद्धौर प्रखंड के पहरा गांव में वज्रपात से एक ग्रामीण व एक बकरी की मौत हो गई। मृतक की पहचान पहरा गांव के सोनू साव के रूप में हुआ। वहीं बिल्ट साव दो बकरी घायल हो गए। वहीं कोडरमा के मरकच्चो निवासी देवंती देवी (34 वर्ष) की भी मौत वज्रपात से हो गई।

loksabha election banner

इधर लोहरदगा में वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दो युवक झुलस गए हैं। मृतक की पहचान सदर थाना के भक्सो हर्रा टोली निवासी रंथा लोहरा के रूप में हुई है। वहीं गांव का ही प्रदीप उरांव झुलस गया। वहीं गुमला में भी कई लोगों व मवेशियों के घायल होने की सूचना मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.