Move to Jagran APP

Coronavirus Update: झारखंड में एक दिन में 22 कोरोना मरीज, रांची में 5, पलामू में 7, हजारीबाग में 8 और कोडरमा-जमशेदपुर में मिले 1 पॉजिटिव

Corona in Jharkhand. झारखंड में गुरुवार को एक दिन में 22 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही राज्‍य में संक्रमितों का आंकड़ा 203 पर पहुंच गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 14 May 2020 03:28 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 11:07 AM (IST)
Coronavirus Update: झारखंड में एक दिन में 22 कोरोना मरीज, रांची में 5, पलामू में 7, हजारीबाग में 8 और कोडरमा-जमशेदपुर में मिले 1 पॉजिटिव
Coronavirus Update: झारखंड में एक दिन में 22 कोरोना मरीज, रांची में 5, पलामू में 7, हजारीबाग में 8 और कोडरमा-जमशेदपुर में मिले 1 पॉजिटिव

रांची, जासं। Jharkhand Corona Updates झारखंड में गुरुवार को कोरोना वायरस के 22 नए मरीज मिले। इनमें राजधानी रांची में 5, पलामू में 7, हजारीबाग में 8, कोडरमा और एक जमशेदपुर में एक-एक मरीज मिले हैं। झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने आज के सभी 22 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की है। रांची  में  5 पॉजिटिव केस में 3 अनगड़ा, 1 कोकर और 1 रिम्स के नेत्र विभाग से सामने आया है। अकेले रांची में कोरोना मरीजों की संख्‍या 100 के पार हो गया है। जानकारी के अनुसार सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रवासी हैं। अब झारखंड में कोरोना मरीजाें की संख्‍या 203 हो गई है। राज्‍य में आज सर्वाधिक 8 कोरोना पॉजिटिव केस हजारीबाग से सामने आए हैं। इसके बाद पलामू में 7 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। राजधानी रांची में रिम्‍स की नर्स सहित कुल 5 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

loksabha election banner

कोडरमा में अब कुल मरीजाें की संख्‍या 6 हो गई है। गुरुवार को कोडरमा में मिला कोरोना पॉजिटिव चंदवारा प्रखंड के कांको पंचायत का रहने वाला है। कल भी कोडरमा में कोरोना वायरस के दो मरीज मिले थे। दोनाें मरीज प्रवासी थे। वे सूरत से कोडरमा आए थे। कोडरमा का आज का कोरोना मरीज 51 साल का पुरुष है। वह कोलकाता से लौटा था। इसे खांसी थी। इसके बाद उसने खुद से कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया और क्वॉरंटाइन में भर्ती था।

पलामू में अब कोरोना मरीजों की संख्‍या 15 हो गई है। जमशेदपुर में कोरोना का पहला मरीज मिला है। जमशेदपुर का कोराेना मरीज भी प्रवासी मजदूर है। अब पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर तीन हो चुकी है।

बता दें कि अब तक झारखंड में कोरोना वायरस से 2 मरीजों की मौत हो गई है। पलामू के सभी मरीज सूरत और छत्‍तीसगढ़ से लौटे हैं। इनमें 4 पाटन, 2 छतरपुर और एक मनातू प्रखंड से हैं। इनकी उम्र 28, 22 और 25 वर्ष है। सभी इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटाइन सेंटर में रखे गए थे।

प्रवासी मजदूरों के झारखंड लौटने के बाद राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। पहले तब्‍लीगी जमात और अब प्रवासियों के आने से जिस गति से राज्‍य में कोरोना मरीजों की संख्‍या बढ़ रही है, एक-दो दिनों में ही झारखंड में कोरोना पॉजिटिव केस 200 के पार कर जाएगा।

हाल के दिनों में राज्‍य में कोरोना मरीजों की संख्‍या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यही कारण है कि रांची के बाद गढ़वा जिला रेड जोन में शामिल हो गया है। इसके अलावा अब पलामू भी रेड जोन में जाने के कगार पर है। कोडरमा, गिरिडीह, जमशेदपुर आदि जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद ये जिले ऑरेंज जोन में शामिल हाे गए हैं।

राज्‍य में नए कोरोना मरीज मिलने के साथ ही कोरोना संक्रमित स्‍वस्‍थ भी हो रहे हैं। रिम्स में बुधवार को कोरोना के 8 और संक्रमित मरीजों को रिकवर होने के बाद कोविड वार्ड से डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही झारखंड में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 87 हो गई है और रांची जिले में 62 कोरोना मरीजों ने महामारी से जंग जीत ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.