Move to Jagran APP

दिल्ली से लौटीं मानव तस्करी की शिकार छह बच्चियां

रांची : दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस से मानव तस्करी की शिकार छह बच्चियों को गुरुवार को राची लाया गया, इनमें से दो बच्चियां रांची की हैं और बाकी राज्य के अन्य जिलों की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Apr 2018 09:59 PM (IST)Updated: Thu, 12 Apr 2018 09:59 PM (IST)
दिल्ली से लौटीं मानव तस्करी की शिकार छह बच्चियां
दिल्ली से लौटीं मानव तस्करी की शिकार छह बच्चियां

रांची : दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस से मानव तस्करी की शिकार छह बच्चियों को गुरुवार को राची लाया गया। सभी बच्चिया पिछले छह महीने से बालिका गृह में रह रही थी। इनमें दो राची की हैं इसके अलावा खूंटी, गिरिडीह, साहेबगंज और जमशेदपुर की एक-एक बच्चियां शामिल हैं। राची की बच्चियों में से एक पिछले पाच और दूसरी तीन साल से दिल्ली में घरेलू काम कर रही थी। इन बच्चियों को मानव तस्कर दिल्ली ले गए थे। पिछले महीने दिल्ली की मीटिंग के दौरान बालिका गृह में झारखंड की बच्चियों के होने की सूचना मिली थी। बच्चियों को वापस लाने के लिए कई स्तर से प्रयास किए गए। दिल्ली राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, सीडब्ल्यूसी सहित शक्ति वाहिनी की टीम की मदद से बच्चियों को वापस रांची लाया गया है। झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर ने बच्चियों से मुलाकात की। फिलहाल बच्चियों को प्रेमाश्रय में रखा गया है। उनके परिजनों से संपर्क की कोशिश की जा रही है।

loksabha election banner

खुशी से छलके आंसू

दिल्ली से वापस रांची पहुंची बच्चियां काफी खुश थीं। उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। बच्चियों का कहना था कि वह पढ़ना चाहती हैं। पढ़ लिखकर अपने और देश का नाम रोशन करेंगी। वहीं इस दौरान बच्चियों ने उन्हें छुड़ाए जाने पर बाल संरक्षण आयोग के प्रति आभार भी व्यक्त किया। सूचना मिलने पर की कर्रवाई

राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि पिछले दिनों वो दिल्ली में किसी काम से गई थी तभी उन्हे फोन पर जानकारी मिली कि झारखंड की एक बच्ची दिल्ली में घरेलू कामगार के रूप में काम कर रही है। इस सूचना के आधार पर बाकी बच्चों को भी छुड़ाया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है ताकि उन्हें परिजनों को सौंपा जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चियों से जानकारी ली जा रही है। उन्हे ले जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.