Move to Jagran APP

Jharkhand coronavirus News Update : झारखंड में मिले 574 नए संक्रमित, अब सक्रिय रह गए सिर्फ 8150 केस

Jharkhand coronavirus News Update. झारखंड में कोरोना से स्वास्थ्य होने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जहां रविवार को कुल 574 नए संक्रमित मामले मिले वहीं 766 संक्रमित स्वस्थ हुए। हर दिन अधिक संख्या स्वस्थ होने वाले मरीजों की देखने को मिल रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 10:34 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 10:34 PM (IST)
Jharkhand coronavirus News Update : झारखंड में मिले 574 नए संक्रमित, अब सक्रिय रह गए सिर्फ 8150 केस
झारखंड में कोरोना से स्वास्थ्य होने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

रांची, जासं।  झारखंड में कोरोना से स्वास्थ्य होने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जहां रविवार को कुल 574 नए संक्रमित मामले मिले, वहीं 766 संक्रमित स्वस्थ हुए। हर दिन अब नए संक्रमितों से अधिक संख्या स्वस्थ होने वाले मरीजों की देखने को मिल रही है। राज्य में अबतक स्वस्थ होनेवाले मरीजों की कुल संख्या 83,571 हो गई है।

loksabha election banner

दूसरी तरफ, राज्य में अब प्रत्येक दिन एक हजार से कम संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। रविवार को भी राज्य में 574 नए कोरोना संक्रमितों की ही पहचान हुई। रांची में एक बार फिर सबसे अधिक 286 नए संक्रमित मिले। इसके बाद बोकारो में 47 संक्रमित की पहचान हुई। राहत की बात यह है कि अन्य जिलों में 50 से भी कम नए संक्रमित मिले हैं। इधर, धनबाद से 2 और पूर्वी सिंहभूम के एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। नए संक्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब घटकर 8,150 हो गई है। 

रविवार को कहां मिले कितने मरीज

रविवार को बोकारो में 47, चतरा में 7, देवघर में 6, धनबाद में 42, दुमका में 1, पूर्वी सिंहभूम में 45, गढ़वा में 8, गिरिडीह में 12, गोड्डा में 9, गुमला में 15, हजारीबाग में 11, जामताड़ा में 5, खूंटी में 23, कोडरमा में 19, लातेहार में 11, लोहरदगा में 1, पलामू में 1, रामगढ़ में 6, रांची में 286, साहिबगंज में 9, सरायकेला खरसावां में 5, सिमडेगा में 2 तथा प. सिंहभूम में 3 नए संक्रमित की पहचान हुई।

रविवार को कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ

शनिवार को राज्य में 766 मरीज स्वस्थ हुए। इनमें बोकारो के 46, देवघर के 11, धनबाद के 44, दुमका के 1, पूर्वी सिंहभूम के 112, गढ़वा के 18, गिरिडीह के 12, गोड्डा के 20, गुमला के 109, हजारीबाग के 51, जामताड़ा के 6, खूंटी के 17, लाेहरदगा के 1, रामगढ़ के 6, रांची में 244, सरायकेला खरसावां के 16, सिमडेगा के 2 तथा प. सिंहभूम के 50 मरीज शामिल हैं।

- कोरोना मीटर-

  1. नए मरीज : 574
  2. एक दिन पूर्व मिले मरीज : 697
  3. रविवार को हुई मौत : 03
  4. सक्रिय मरीज : 8,150
  5. रविवार को हुए स्वस्थ : 766
  6. अबतक स्वस्थ : 83,571
  7. कोरोना के कुल मामले : 92,525
  8. अबतक मौत : 807
  9. रविवार को हुई जांच : 17,793
  10. अबतक कुल हुई जांच : 26,40,471

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.