Move to Jagran APP

रांची में 55 वर्षीय महिला ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जिला मुख्यालय से सटे बेलवादाग गांव निवासी पुसुवा मुंडा की 55 वर्षीय पत्नी बिरसी मुंडाईन ने गत शुक्रवार को अपने घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। जिस समय महिला ने इस घटना को अंजाम दिया उस समय घर में कोई नहीं था। उसका पति दैनिक मजदूरी करता है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 03:07 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 03:07 PM (IST)
रांची में 55 वर्षीय महिला ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
रांची में 55 वर्षीय महिला ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस। जागरण

खूंटी, जासं । जिला मुख्यालय से सटे बेलवादाग गांव निवासी पुसुवा मुंडा की 55 वर्षीय पत्नी बिरसी मुंडाईन ने बीते शुक्रवार को अपने घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। जिस समय महिला ने इस घटना को अंजाम दिया उस समय घर में कोई नहीं था। उसका पति दैनिक मजदूरी करता है, और एकमात्र पुत्र जगन मुंडा ट्रैक्टर चालक है। वे  दोनों सुबह ही घर से काम में निकल गए थे। घर में एकमात्र छोटी बेटी बुधन थी, जो मवेशी चराने गई हुई थी। 

loksabha election banner

शाम में जब मृतका के पति और पुत्र काम से लौटे तो मृतका का कमरा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा को तोड़ दिया गया। दरवाजा टूटते ही छप्पर में फंदे के सहारे झूलते उसके शव को देखकर स्वजन सन्न रह गए। बाद में इसकी सूचना खूंटी थाना की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पड़ताल के बाद शव को फंदे से उतारा। शनिवार सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.