Move to Jagran APP

हजारीबाग में कार से 50 किलो गांजा बरामद, 2 धराए Hazaribagh News

Jharkhand Hazaribagh News दोनों पकड़े गए आरोपित उत्तर प्रदेश राज्‍य के बागपत के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक हरियाणा नंबर की कार से दोनों आंध्र प्रदेश राज्‍य से गांजा लोड कर बागपत के लिए रवाना हुए थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 12:31 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 01:04 PM (IST)
हजारीबाग में कार से 50 किलो गांजा बरामद, 2 धराए Hazaribagh News
हजारीबाग में कार से बरामद गांजा। जागरण

हजारीबाग, जासं। रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर इचाक थाने की पुलिस ने एक कार से 50 किलो गांजा बरामद किया है। साथ ही कार चालक 32 वर्षीय बाबर और उसके साथी 25 वर्षीय मोहम्मद एहसान खान को मादक पदार्थ गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक हरियाणा नंबर की कार से दोनों आंध्र प्रदेश से गांजा लोड कर बागपत के लिए रवाना हुए थे।

loksabha election banner

इसी दौरान हजारीबाग पुलिस को इनके बारे में गुप्त सूचना मिली। रविवार की रात जांच अभियान के दौरान दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इंदौर डीएसपी अनीता लकड़ा, पीएसआई इंद्रदेव रजवार, अभिषेक कुमार, रवि कुमार एवं जिला बल के जवान मौजूद थे।

सीट के अंदर छुपा कर रखा गया था 53 पैकेट गांजा

गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने कार की पिछली सीट के अंदर गांजा को छिपा कर रखा था। 53 पैकेट बनाकर इसे सीट के अलग-अलग हिस्से में डाला गया था। लेकिन पुलिस के पास पुख्ता सूचना होने की वजह से दोनों आरोपित पकड़े गए। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बताया है कि वह पहले भी गांजा की तस्करी करते रहे हैं। इसकी तीसरी खेप लेकर वह जा रहे थे लेकिन इसी बीच पुलिस को सूचना मिल गई। गिरफ्तार दोनों युवकों ने पुलिस के समक्ष कुछ और नामों का भी खुलासा किया है। आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.