Move to Jagran APP

झारखंड: राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों का तबादला

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के विशेष सचिव भीष्म कुमार को झारखंड जनजातीय विकास सोसाइटी का राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 09:36 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:57 AM (IST)
झारखंड: राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों का तबादला
झारखंड: राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों का तबादला

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला किया है। इससे संबंधित अधिसूचना शुक्रवार को जारी हो गई है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के विशेष सचिव भीष्म कुमार को झारखंड जनजातीय विकास सोसाइटी का राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है। इसी तरह, हजारीबाग के अपर समाहर्ता दिलीप तिर्की को खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का निदेशक बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव राजकुमार गुप्ता को जैप आइटी का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारी आशिफ इकराम को भू-हदबंदी रांची का अपर समाहर्ता बनाया गया है। झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक कार्मिक विद्यानंद शर्मा पंकज को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण साहिबगंज में लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन का निदेशक बनाया गया है। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.