पांच दिवसीय रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल महोत्सव 7 नवम्बर से शुरू
तमाड़ विधानसभा स्तरीय पांच दिवसीय रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल महोत्सव आगामी 7 नवम्बर से 11 नवंबर तक मनाई जाएगी। खेल महोत्सव में क्रिकेटफुटबॉलहॉकीबॉलीबालबैडमिंटन शतरंज एवं कैरम की स्पर्धाएं आयोजित होगी। जिसमें तमाड़ विधान सभा के बुंडू तमाड़ एवं अड़की प्रखंड क्षेत्र के गांवों के टीमें एवं प्रतियोगी भाग लेंगे।
रांची (जासं) तमाड़ विधानसभा स्तरीय पांच दिवसीय रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल महोत्सव आगामी 7 नवम्बर से 11 नवंबर तक मनाई जाएगी। खेल महोत्सव में क्रिकेट,फुटबॉल,हॉकी,बॉलीबाल,बैडमिंटन, शतरंज एवं कैरम की स्पर्धाएं आयोजित होगी। जिसमें तमाड़ विधान सभा के बुंडू, तमाड़ एवं अड़की प्रखंड क्षेत्र के गांवों के टीमें एवं प्रतियोगी भाग लेंगे। उक्त जानकारी स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा ने अपने आवास में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी।उन्होंने बताया कि हॉकी की स्पर्धाएं अड़की के चलकद में, क्रिकेट की स्पर्धाएं बुंडू स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मैदान एवं फूटबॉल की स्पर्धाएं रमेश सिंह स्मारक उच्च विद्यालय मैदान। जबकि अन्य स्पर्धाएं बगान मैदान में आयोजित होगी।
महोत्सव का आरंभ 7 नवम्बर को बुंडू में रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगा। जबकि 11 नवम्बर को पूर्व कल्याण मंत्री शहीद स्व रमेश सिंह मुंडा के जन्मदिवस पर बुंडू में ही महोत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी मुख्य अतिथि होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि झमुमो नेता एवं दुमका के विधायक वसन्त सोरेन होंगे। इस मौके पर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान एवं प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।विधायक ने बताया कि क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को उभारने एवं एक मंच प्रदान करने के लिए यह आयोजन किया गया है और आगे भी यह आयोजन किया जाता रहेगा।
महोत्सव के दौरान खेल प्रतिभाओं के पहचान के लिए सभी खेलों के राज्य स्तरीय खेल फेडरेशनों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।तमाड़ क्षेत्र के कोई भी गांवों की टीमें या प्रतियोगी किसी भी स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए आगामी 2 नवम्बर तक नामित हो सकता है। प्रेस वार्ता में खेल प्रभारी सजल कुंडू,बुंडू प्रखंड विधायक प्रतिनिधि,हर्षवर्धन शर्मा,अड़की प्रखण्ड विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल आदि शामिल थे।