Move to Jagran APP

आरईओ के 48 अभियंताओं का तबादला, पांच की सेवा वापस

ग्रामीण विकास विभाग ने ग्रामीण कार्य मामले के 48 अभियंताओं का तबादला किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Jan 2019 11:33 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2019 11:33 PM (IST)
आरईओ के 48 अभियंताओं का तबादला, पांच की सेवा वापस
आरईओ के 48 अभियंताओं का तबादला, पांच की सेवा वापस

रांची : ग्रामीण विकास विभाग ने ग्रामीण कार्य मामले के 48 अभियंताओं का तबादला किया है। स्थानांतरित अभियंताओं में सहायक से लेकर अधीक्षण अभियंता तक शामिल हैं। विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार की शाम जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक रामाकांत तिवारी को ग्रामीण विकास विशेष अंचल, रांची का अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। वे हजारीबाग प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता का कार्य भी देखेंगे। इससे इतर विशेष प्रमंडल लातेहार के कार्यपालक अभियंता को अधीक्षण अभियंता, पलामू का अतिरिक्तप्रभार सौंपा गया है। विभाग ने इसी कड़ी में प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार तथा महेश कुमार चौधरी के साथ-साथ सहायक अभियंता राजकुमार भारती, गुमानी रविदास तथा सुनील कुमार की सेवा जल संसाधन विभाग को वापस कर दी है।

loksabha election banner

विभाग ने इसी तरह विभिन्न प्रमंडलों में पदस्थापित 21 कार्यपालक अभियंताओं का तबादला किया है। इनमें से जितेंद्र कुमार को ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल जामताड़ा, बीरमणी प्रसाद को धनबाद, अशोक कुमार मंडल को रांची, सच्चिदानंद प्रसाद को चतरा देवेंद्र प्रसाद को हजारीबाग, संजय कुमार को गढ़वा, पंकज कुमार को ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, बोकारो का कार्यपालक अभियंता बनाया गया है।

इसी तरह अशोक कुमार को पाकुड़, अमरेंद्र गांधी को लोहरदगा, ज्योति शंकर प्रसाद को साहिबगंज, कृष्ण कुमार चौधरी को गोड्डा, जयप्रकाश सिंह को दुमका, अवधेश कुमार को रामगढ़, गगनदेव बैठा को जमशेदपुर, भोला राम को गिरिडीह, अमरेंद्र कुमार को गुमला, संजय कुमार को सरायकेला-खरसावां, सुनील चंद्र नाथ को चाईबासा, जवाहर लाल गुप्ता को खूंटी तथा जितेंद्र पासवान को देवघर स्थित ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के पद पर स्थानांतरित किया है।

इसके अलावा सिद्धांत कुमार को ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल लातेहार, महेश कुमार को सिमडेगा, सुभाष प्रसाद सिन्हा को लातेहार, जयप्रकाश चौधरी को पाकुड़, उदय कुमार सिंह को दुमका, मनोज कुमार को गोड्डा, धनुषधारी राय को जामताड़ा, अभय कुमार को लोहरदगा, ललन प्रसाद सिंह को खूंटी, राघवेंद्र चौधरी को रामगढ़, भीम सिंह को रांची, मणिराम मुंडा को बोकारो, रामबल्लभ मिश्र को सरायकेला- खरसावां का सहायक अभियंता बनाया गया है।

विभाग ने इसी तरह राम बच्चन पांडेय को देवघर, रामप्रकाश सिंह को धनबाद, अनिरुद्ध प्रसाद मंडल को गोड्डा, भीम कुमार को चाईबासा, जितेंद्र कुमार महतो को धनबाद, राधा कृष्ण मुरारी को रांची, सुरेश राम को गुमला, विजय प्रकाश को जमशेदपुर, राजीव कुमार सिंह को देवघर, अभय कुमार गुप्ता को जमशेदपुर, राजेंद्र प्रसाद को गुमला, सूरज प्रकाश चौधरी को गढ़वा स्थित ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थापित किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.