Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Cases: झारखंड में 523 पर पहुंचा कोरोना, एकसाथ मिले 46 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus झारखंड में शुक्रवार को कोरोना के 46 रिकार्ड मरीज मिले जबकि सात कोरोना संक्रमितों ने कोरोना को हराकर जिंदगी की जंग जीत ली। कोरोना से एक मौत भी दर्ज हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 11:27 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:53 AM (IST)
Jharkhand Corona Cases: झारखंड में 523 पर पहुंचा कोरोना, एकसाथ मिले 46 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल
Jharkhand Corona Cases: झारखंड में 523 पर पहुंचा कोरोना, एकसाथ मिले 46 पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक तरफ मरीज ठीक हो रहे हैं तो दूसरी तरफ नए पॉजिटिव केस भी तेजी से मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी राज्य में कोरोना के 46 रिकार्ड नए मरीज मिले। हालांकि सात मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें कोडरमा के तीन, लोहरदगा के दो तथा जमशेदपुर व हजारीबाग के एक-एक मरीज शामिल हैं।

loksabha election banner

झारखंड में कोरोना का कहर

  • राज्य में 523 हो गई अबतक मिले कुल मरीजों की संख्या
  • कोडरमा में 3, लोहरदगा में 2 और जमशेदपुर-हजारीबाग में एक-एक ने दी कोरोना को मात
  • राज्य में 220 मरीज हुए स्वस्थ, 298 बचे संक्रमित मरीज

शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम में 15, हजारीबाग में 10, रामगढ़ में नौ, कोडरमा में सात,  धनबाद में तीन तथा बोकारो में दो नए मरीज मिले। इनमें अधिसंख्य प्रवासी मजदूर हैं। रामगढ़ के नौ मरीजों में चार रामगढ़ प्रखंड, चार पतरातू तथा एक चितरपुर प्रखंड के हैं। ये सभी बाहर से लौटे हैं। वहीं जमशेदपुर में मिले मरीजों में दो महाराष्ट्र, एक दिल्ली, एक चेन्नई और एक गुडग़ांव से वापस लौटे हैं। धनबाद के भी सभी मरीज बाहर से लौटे हैं।

झारखंड में शुक्रवार को 46 नए कोरोना केस मिले

  1. जमशेदपुर : 15
  2. हजारीबाग : 10
  3. रामगढ़ : 9
  4. कोडरमा : 7
  5. धनबाद : 3
  6. बोकारो : 2

इधर, राज्य में कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 220 हो चुकी है। अब झारखंड में 298 सक्रिय मरीज हैैं। इस तरह, राज्य में अबतक संक्रमित पाए गए मरीजों की कुल संख्या 523 हो गई है। वहीं राज्य में अबतक कुल पांच लोगों की मौत कोरोना से हुई है। बता दें कि राज्य में इससे पहले 20 मई को रिकार्ड 42 मरीज मिले थे। उधर, पूर्वी सिंहभूम में स्वस्थ हुए युवक को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुलदस्ता देकर टीएमएच से विदा किया। 

अबतक किस जिले में कितने मरीज

  1. रांची : 130
  2. गढ़वा : 57
  3. हजारीबाग : 65
  4. कोडरमा : 41
  5. पूर्वी सिंहभूम : 53
  6. पलामू : 17
  7. बोकारो : 22
  8. गुमला : 20
  9. गिरिडीह : 17
  10. पश्चिमी सिंहभूम : 15
  11. रामगढ़ : 24
  12. धनबाद : 17
  13. सिमेडगा : 10
  14. लातेहार : 10
  15. देवघर : 05
  16. सरायकेला-खरसावां : 04
  17. पाकुड़ : 04
  18. लोहरदगा : 03
  19. खूंटी : 03
  20. जामताड़ा : 02
  21. दुमका : 02
  22. चतरा : 01
  23. गोड्डा : 01

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.