Move to Jagran APP

Corona Update: झारखंड में कोरोना ब्‍लास्‍ट, एक दिन में 42 केस मिलने से खलबली; 300 के करीब पहुंचा आंकड़ा

Jharkhand Corona Update. एक दिन में कोरोना के 42 केस पॉजिटिव आने के बाद अब झारखंड में कोरोना के कुल 290 मामले हो गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 09:59 AM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 05:04 PM (IST)
Corona Update: झारखंड में कोरोना ब्‍लास्‍ट, एक दिन में 42 केस मिलने से खलबली; 300 के करीब पहुंचा आंकड़ा
Corona Update: झारखंड में कोरोना ब्‍लास्‍ट, एक दिन में 42 केस मिलने से खलबली; 300 के करीब पहुंचा आंकड़ा

रांची, जेएनएन। Jharkhand Corona Update झारखंड में गुरुवार को कोरोना के दो मामले सामने आए। पहला पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के डुमरिया में सामने आया। जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार को मामले की पुष्टि हुई। कोरोना संक्रमित व्यक्ति डुमरिया का रहनेवाला है। वह तमिलनाडु में काम कर वापस लौटा था। दूसरा कोरोना पॉजिटिव रांची में सामने आया। मेदांता में इलाज कराने आया एक व्‍यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह व्‍यक्ति गिरिडीह का रहने वाला बताया जा रहा है। झारखंड में अब कोरोना के कुल 292 मामले हो गए हैं।

loksabha election banner

इससे पहले, झारखंड में बुधवार को कोरोना का विस्‍फोट हो गया। एक दिन में कुल 42 नए मामले सामने आए। इसमें चतरा भी शामिल है, जहां कोरोना का पहला मामला सामने आया है। इस प्रकार से अब झारखंड के 21 जिले कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। एक दिन में कोरोना के 42 केस पॉजिटिव आने के बाद अब झारखंड में कोरोना के कुल 290 मामले हो गए हैं। बुधवार को मिले काेरोना पॉजिटिव में सबसे अधिक गढ़वा में 18, जमशेदपुर में 9, गिरिडीह व कोडरमा में 5-5, चतरा, हजारीबाग, धनबाद, गुमला व सरायकेला-खरसावां में एक-एक मामले सामने आए हैं। चतरा में बुधवार को कोरोना का एक मरीज मिला है। इस प्रकार चतरा में पहली बार कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस मिला है। अब चतरा भी कोरोना के मैप में लाल हो गया है। झारखंड के 24 जिलों में से अब सिर्फ तीन जिले कोरोना संक्रमण से मुक्‍त हैं।

गिरिडीह में बुधवार को मिले पांच कोरोना पॉजिटिव में से दो पॉजिटिव जमुआ प्रखंड के चनमनो गांव के जबकि तीन अन्‍य मरीज पीरटांड के कुम्‍हरलालो पंचायत के हैं। गिरिडीह में अब तक कोरोना के 15 मरीज हो गए हैं। कुम्‍हरालालो के मरीज मुंबई से वापस लौटे हैं। चतरा का कोरोना पॉजिटिव मुंबई से पहुंचा है। जिला प्रशासन ने संक्रमित के गांव को सील कर दिया है। गढ़वा में मिले 18 कोरोना पॉजिटिव सभी प्रवासी हैं। अब जिले में कोरोना के 44 केस हो गए हैं। इनमें सदर प्रखंड के कोरवाडीह के 15, विशुनपुरा प्रखंड के पीपरी के दो तथा मझिआंव प्रखंड के टड़हे का एक व्यक्ति शामिल है।

धनबाद में बुधवार को मिला एक कोरोना पॉजिटिव सूरत से लौटा था। वह गोविंदपुर प्रखंड के दुमदुमी का रहने वाला है। अब धनबाद में कोरोना के सात मामले हो गए हैं। 25 वर्षीय युवक सूरत से वापस लौटने के बाद होम क्‍वारंटाइन था। उसकी जांच पीएमसीएच में की गई है। हजारीबाग में बुधवार को कोराेना का एक नया मामला सामने आया। 24 वर्षीय युवक 15 मई को ट्रक से मुं‍बई से हजारीबाग पहुंचा था। हजारीबाग आने के बाद उसे क्‍वारंटाइन में भेज दिया गया था। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब हजारीबाग में कोरोना के 33 मामले हो गए हैं। जिले में अब तक तीन मरीज स्‍वस्‍थ हो गए हैं।

कोडरमा में भी बुधवार को कोरोना के पांच नए मरीज मिले। सभी बाहर से कोडरमा पहुंचे हैं। पांच कोरोना पाॅजिटिव में दो मां-बेटी भी शामिल हैं। इसमें बच्‍चे की उम्र 6 साल है। ये दोनों जयनगर के हैं जबकि तीन अन्‍य चंदवारा के रहने वाले हैं। इससे पूर्व मंगलवार को भी कोडरमा में कोरोना के 3 मामले सामने आए थे। अब कोडरमा में कोराेना के कुल 14 मामले हो गए हैं। इनमें एक स्‍वस्‍थ हो गया है।

जमशेदपुर में बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक कोरोना के 9 मामले सामने आए। इसमें से छह एक ही परिवार के सदस्‍य हैं। ये सभी छह गोविंदपुर इलाके के हैं। जमशेदपुर का गोविंदपुर इलाका अब कंटेनमेंट जोन बन गया है।

सरायकेला-खरसावां में भी बुधवार को एक कोराेना मरीज सामने आया है। यह पुणे से लौटा था। इसकी उम्र 26 साल है। यह अपने छह अन्‍य साथियों के साथ चांडिल वापस आया था।

गुमला में भी बुधवार को कोरोना का एक मरीज मिला है। यह मरीज कामडारा का रहने वाला है। 24 घंटे में कामडारा में कोरोना के 2 केस सामने आए। अब जिले में कोरोना पाॅजिटिव की संख्‍या तीन हो गई है। यह मरीज प्रवासी है। सरिता पंचायत के टिटही गांव में जिस मरीज को कल पॉजिटिव पाया गया था, उसी के साथ रहने वाले दूसरे प्रवासी मजदूर का रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है।

गढ़वा में दूसरी बार बड़ी संख्या में मिले मरीज

झारखंड में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एक जिले में एक ही दिन में बड़ी संख्या में मरीज मिले। गढ़वा में  जहां एक सप्ताह पहले एक साथ 20 प्रवासी संक्रमित मिले थे, वहीं बुधवार को भी 18 मरीज मिले। यह जिला अब संक्रमण में रांची के बाद राज्य में दूसरे स्थान पर है।

कोडरमा के मरीजों में मां-बच्चे भी शामिल

कोडरमा में जो पांच नए मरीज मिले हैैं, इनमें मां-बेटी भी शामिल हैं। ये दोनों पिछले दिनों सूरत से लौटी थीं, जहां जांच के बाद दोनों को क्वारंटाइन में रखा गया था।

कोविड-19 के अबतक यहां मिले इतने मरीज

रांची : 106

गढ़वा : 47 

हजारीबाग : 33

पलामू : 15

पूर्वी सिंहभूम : 15

कोडरमा : 14

गिरिडीह : 15

बोकारो : 10

धनबाद : 07 

देवघर : 05 

लातेहार : 04

सिमडेगा : 03

रामगढ़ : 03

गुमला : 03

दुमका : 02 

जामताड़ा : 02

लोहरदगा : 02

सरायकेला-खरसावां : 02 

पश्चिमी सिंहभूम : 01

गोड्डा : 01

चतरा: 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.