Move to Jagran APP

Jharkhand Corona News: झारखंड में फिर मिले 45 कोरोना मरीज, जानें ताजा हाल

Jharkhand Corona News Update. 21 सिमडेगा में रांची में 6 लोहरदगा में 3 चतरा में एक और हजारीबाग में 8 पॉजिि‍टव केस मिले हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 08:24 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 05:28 AM (IST)
Jharkhand Corona News: झारखंड में फिर मिले 45 कोरोना मरीज, जानें ताजा हाल
Jharkhand Corona News: झारखंड में फिर मिले 45 कोरोना मरीज, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में शुक्रवार को 137 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हुए। कोरोना संक्रमितों के तेजी से स्वस्थ होते मामलों के बीच शुक्रवार को ही 45 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज भी मिले। इनमें ज्यादातर मुंबई, पुणे, कोलकाता, सूरत व अन्य स्थानों से आए हैं। राज्य में अबतक लगभग 68 फीसद मरीज (1335 लोग) कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार को सिमडेगा में 21, हजारीबाग में आठ, रांची और पूर्वी सिंहभूम में छह- छह, लोहरदगा में तीन तथा चतरा में एक नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई। रांची में मिले छह संक्रमितों में एक को छोड़कर सभी की जांच प्राइवेट लैब में हुई है। इनमें एक संक्रमित मोरहाबादी टैगोर हिल, एक थड़पखना, एक तुपुदाना तथा एक धुर्वा का है। रिम्स में भर्ती एक मरीज भी संक्रमित पाया गया जो लटमा रोड हटिया का रहनेवाला है। वहीं मेडिका में भी भर्ती एक मरीज में संक्रमण मिला है।

इधर, 137 मरीजों के स्वस्थ होने तथा 45 नए मरीज मिलने से राज्य में कुल सक्रिय केस घटकर 619 रह गए हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मामले 1965 हो गए हैं, जिनमें 1335 स्वस्थ हो चुके हैं। अबतक 11 की मौत हो चुकी है। 

शुक्रवार को यहां इतने मरीज हुए स्वस्थ

पूर्वी सिंहभूम : 83, पाकुड़ : 14, कोडरमा : 13, लोहरदगा : 06 छह, चतरा : 05, रांची : 04, पश्चिमी सिंहभम : 04, बोकारो : 03, सरायकेला-खरसावां : 03, सिमडेगा : 01, गढ़वा : 01

अब आधा दर्जन जिलों में कोई सक्रिय केस नहीं

शुक्रवार को बोकारो तथा पाकुड़ के सभी मरीज संक्रमण मुक्त हो गए। इस तरह राज्य में अब आधा दर्जन जिलों में कोई सक्रिय केस नहीं है। इनमें इन दोनों जिलों के अलावा देवघर, साहिबगंज, दुमका तथा गोड्डा शामिल हैं। वहीं, पलामू में महज एक मरीज में अभी भी संक्रमण बरकरार है।

जिलावार सक्रिय मामले

जिला :  एक्टिव केस

  1. पूर्वी सिंहभूम : 143
  2. सिमडेगा : 102
  3. कोडरमा : 74
  4. रांची  : 53
  5. रामगढ़ : 44
  6. पश्चिमी सिंहभूम : 30
  7. हजारीबाग : 46
  8. धनबाद : 05
  9. गुमला : 39
  10. गिरिडीह : 02
  11. गढ़वा : 11
  12. चतरा : 14
  13. सरायकेला-खरसावां : 13
  14. जामताड़ा : 16
  15. लातेहार : 10
  16. लोहरदगा : 11
  17. खूंटी : 06
  18. पलामू : 01
  19. बोकारो  00
  20. देवघर : 00
  21. साहिबगंज : 00
  22. दुमका : 00
  23. गोड्डा : 00
  24. पाकुड़ : 00

19 जून तक स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या

जिला -  अबतक स्वस्थ

  1. रांची  136
  2. सिमडेगा 197
  3. हजारीबाग 115 
  4. धनबाद 109
  5. रामगढ़  69
  6. गढ़वा 84
  7. गुमला 53
  8. पूर्वी सिंहभूम 143
  9. गिरिडीह 50 
  10. पलामू  44 
  11. कोडरमा 77
  12. लातेहार 44
  13. लोहरदगा 37
  14. बोकारो  27 
  15. चतरा 28
  16. पाकुड़  30 
  17. सरायकेला-खरसावां 23
  18. देवघर  10 
  19. खूंटी 16 
  20. पश्चिमी सिंहभूम 23
  21. दुमका 04 
  22. साहिबगंज  03 
  23. जामताड़ा 12
  24. गोड्डा 01

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.