Move to Jagran APP

3 बच्‍चाें की मां को उठा ले गए 4 युवक, जंगल में ले जाकर किया सामूहिक दुष्‍कर्म Gumla News

Gang Misdeed in Jharkhand पीड़‍ित महिला ने मनोज मुंडा सहित तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गुरदरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने छापामारी कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित मनोज मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 04:59 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 05:08 PM (IST)
पुलिस ने एक आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया है।

बिशुनपुर (गुमला), जासं। गुमला के बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र में एक महिला से चार युवकों ने सामू‍हिक दुष्‍कर्म किया है। महिला तीन बच्‍चों की मां है। वह जोभी पाठ बाजार से लौट रही थी। इसी दौरान निनार पाठ गांव के मनोज मुंडा व उसके तीन अन्य मित्रों ने उसे अपने कब्‍जे में कर जंगल ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 14 जनवरी की है। चार दिनों तक मामले को गुरदरी पुलिस ने छुपा कर रखा था। इसमें एक आरोपित की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा पुलिस ने किया।

loksabha election banner

पीड़‍िता ने मनोज मुंडा सहित तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए गुरदरी  थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के पश्चात पुलिस ने छापामारी कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित मनोज मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़‍िता ने बताया कि वह 14 जनवरी को बाजार से लौट रही थी। इसी दौरान मनोज मुंडा एवं उसके तीन साथी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जब वह डांगबंधी जंगल के पास पहुंची तो अचानक उसे पीछे से पकड़ कर जंगल के अंदर ले गए और चारों युवकों ने उसके साथ साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इस दौरान वह चीखती रही लेकिन वहां उसकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं था। चीखते-चीखते वह बेहोश हो गई। पीड़‍िता के पति ने बताया कि देर रात तक जब उसकी पत्नी बाजार से घर नहीं लौटी तो वह उसे खोजने निकला। सड़क के किनारे डांगबंधी जंगल से कुछ युवकों की आवाज आ रही थी तो वह उस ओर गया। वहां जाने पर देखा कि निनार पाठ के युवक जंगल की तरफ भाग रहे हैं। वहीं उसकी पत्नी जमीन पर बेहोशी की हालत में बिना कपड़ों के पड़ी हुई थी। उसने अपनी पत्नी को किसी तरह होश में लाया। इसके बाद महिला ने पति को पूरी बात उसे बताई।

इसके उपरांत दोनों घर आए। अगले दिन महिला ने मनोज मुंडा सहित तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल ने बताया कि गुरदरी थाना क्षेत्र में तीन बच्चे की मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पीड़‍िता का मेडिकल भी करा लिया गया है। इस मामले में निनार पाठ निवासी मनोज मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.