Move to Jagran APP

Jharkhand Road Accident: रांची के ओरमांझी में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत; 6 घायल

Jharkhand Road Accident रांची के ओरमांझी में बस और जीप की टक्‍कर में जीप पर सवार 5 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 11:43 AM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 10:34 PM (IST)
Jharkhand Road Accident: रांची के ओरमांझी में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत; 6 घायल
Jharkhand Road Accident: रांची के ओरमांझी में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत; 6 घायल

रांची, जेएनएन। Jharkhand Road Accident राजधानी रांची के ओरमांझी में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे यह बड़ा हादसा एक बस और जीप के आमने-सामने की टक्‍कर के चलते हुआ है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में जीप पर सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

loksabha election banner

जमशेदपुर से हजारीबाग जा रही थी बस, कमांडर जीप से हुई भीषण टक्कर

रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के चकला मोड़ में सोमवार को यात्री बस हेमकुंड व मजदूरों से भरी कमांडर जीप में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में पांच मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, छह मजदूर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रिम्स सहित अन्य अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। दुर्घटना में कमांडर जीप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, बस को भी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने के बाद ओरमांझी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया।

सिकिदिरी से मजदूरों को लेकर जा रही थी कमांडर जीप, चकला मोड़ पर दुर्घटना

जानकारी के अनुसार हेमकुंड यात्री बस जमशेदपुर से हजारीबाग जा रही थी। वहीं, कमांडर जीप सिकिदिरी से मजदूरों को लेकर ढलाई कार्य के लिए कहीं ले जा रही थी। इसी बीच चकला मोड़ में दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मनीष कुमार बेदिया 32 व दयानंद बेदिया सहित एक अन्य की मौत हो गई। तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान की कोशिश कर रही है। घायलों का नाम-पता भी पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मची हुई है। वहीं, शव की पहचान के लिए परिजन अस्पताल पहुंच रहे है।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.