पलामू में JJMP के 4 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार जब्त
Jharkhand. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार किए गए उग्रवादी कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
पलामू, जासं। पलामू जिला के चैनपुर व गढ़वा जिला के भंडरिया रामकंडा के इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों के पास से हथियार भी जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए उग्रवादी पलामू और गढ़वा जिले में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बता दें कि पलामू पुलिस ने टीपीसी व जेजेएमपी उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाया है। गिरफ्तार उग्रवादियों के बारे में पलामू के पुलिस अधीक्षक पूरी घटना की जानकारी एक प्रेस वार्ता में देंगे।
यह भी पढ़ें: दरिंदों से बचने को दो महीने तक पैदल चली, पेड़ों पर बिताई कई रातें, पढ़ें रोंगटे खड़े करने वाली खबर
यह भी पढ़ें: रांची में नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने दर्ज कराया मामला