59th Senior National Athletics Championship 2019: रेलवे ओवरऑल चैंपियन, दुती व तेजिंदरपाल बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट
59th Senior National Athletics Championship 2019 रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में रविवार को संपन्न चैंपियनशिप में सर्विसेज की टीम 174 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।
रांची, जासं। 59वीं सीनियर नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रेलवे की टीम 264.5 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियन रही। रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में रविवार को संपन्न चैंपियनशिप में सर्विसेज की टीम 174 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। हरियाणा की टीम 88.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में रेलवे का दबदबा रहा।
रेलवे की टीम 219.5 अंक के साथ विजेता रही। हरियाणा की टीम 45 अंकों के साथ दूसरे व पंजाब की टीम 25 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में सर्विसेज की टीम 174 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। पंजाब की टीम 41 व एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआइ) 40 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग में नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाले एएफआइ के बैनर तले खेलने वाले तेजिंदरपाल सिंह तूर 1176 अंक व महिला वर्ग में नेशनल रिकॉड बनाने वाली दुती चंद 1152 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ एथलीट रही।
200 मीटर दौड़ में भी दुती का जलवा
100 मीटर महिला दौड़ में नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली ओडिशा की दुती चंद ने रविवार को अपना दूसरा स्वर्ण जीता। दुती ने 200 मीटर दौड़ 0:23.17 सेकेंड में पूरा की। वहीं महिला हैमर थ्रो में दिल्ली की रेखा सिंह ने 56.38 मीटर की दूरी नाप कर सोना अपने नाम किया। पुरुष जेवलिन थ्रो में पंजाब के अर्शदीप सिंह ने 77.37 मीटर भाला फेंक कर सोना जीता।
रिले में हरियाणा के धावक छाए
चार गुणा चार सौ मीटर रिले दौड़ में हरियाणा की पुरुष व महिला टीम ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग में हरियाणा की टीम ने 3:08.51 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। जबकि महिला वर्ग में हरियाणा की टीम ने 3:41.47 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
चौथे दिन का परिणाम
200 मीटर, दौड़ (महिला)
1. दुती चंद, 0:23.17 सेकेंड (ओडिशा),
2. अर्चना सुशींदरन, 0:23.41 सेकेंड (तमिलनाडु)
3. चंद्रलेखा, 0:23.74 सेकेंड (रेलवे)
हैमर थ्रो (महिला)
1. रेखा सिंह, 56.38 मीटर (दिल्ली)
2. ज्योति जाखड़, 56.13 मीटर (रेलवे),
3. कुलविंदर कौर, 55.13 मीटर (राजस्थान)
जेवलिन थ्रो (पुरुष)
1. अर्शदीप सिंह, 77.37 मीटर (पंजाब)
2. राजेंद्र सिंह, 75.23 मीटर, (हरियाणा)
3. अनिल कुमार, 74.45 मीटर (सर्विसेज)
चार गुणा चार सौ मीटर रिले (पुरुष)
1. हरियाणा 3:08.51 सेकेंड
2. सर्विसेज, 3:10.11 सेकेंड
3. मलेशिया, 3:11.04 सेकेंड
चार गुणा चार मीटर, रिले (महिला)
1. हरियाणा, 3:41.47 सेकेंड
2. पंजाब, 3:43.62 सेकेंड
3. रेलवे, 3:44.28 सेकेंड
3000 मीटर, स्टीपल चेज (महिला)
1. चिंता, 10.11.70 सेकेंड (रेलवे)
2. पारुल चौधरी, 10:11.77 सेकेंड (रेलवे)
3. कोमल चंद्राका, 10:17.36 सेकेंड (महाराष्ट्र)
3000 मीटर, स्टीपल चेज (पुरुष)
1. दुर्गा बहादुर, 8:44.96 सेकेंड (सर्विसेज)
2. शंकर लाल स्वामी, , 8:54.03 सेकेंड (सर्विसेज)
3. बालकिशन, 9:03.22 सेकेंड (हरियाणा)
हेप्थालन (महिला)
1. सौम्मया मुरुगन, 5450 अंक (रेलवे)
2. मारिना जार्ज, 5227अंक, (केरल)
3. लिस्की जोसेफ, 4809 अंक (रेलवे)
800 मीटर दौड़ (पुरुष)
1. मोहम्मद अफसल, 1:50.88 सेकेंड (सर्विसेज)
2. अंकेश चौधरी, 1:51.55 सेकेंड (सर्विसेज)
3. मुजामिल आमिर, 1:52.18 सेकेंड (तमिलनाडु)
200 मीटर दौड़ (पुरुष)
1. अभिनव पनवार, 0:21.37 सेकेंड (दिल्ली)
2. अशोक कारे, 0:21.40 सेकेंड (सर्विसेज)
3. माणिकनंदा अरुमुगम, :21.44 सेकेंड ( रेलवे)
800 मीटर दौड़ (महिला)
1. चित्रा, 2:04.59 सेकेंड (रेलवे)
2.शिप्रा सरकार, 2:06.17 सेकेंड (रेलवे)
3. प्रमिला यादव, 2:06.34 सेकेंड (उत्तर प्रदेश)
हाई जंप (महिला)
1. रुबीना यादव, 1.76 मीटर (रेलवे)
2. लेमन नरजारे, 1.73मीटर (रेलवे)
3. लिबिया साजी , 1.70 मीटर (केरल)
त्रिकूद (पुरुष)
1. कार्तिक, 16.78 मीटर (सर्विसेज)
2. अब्दुला अबुवाकर, 16.55मीटर, सर्विसेज
3. विमल मुकेश, 16.10 मीटर, (केरल)
---