रांची में नशे की हालत में चाकूबाजी, 4 घायल Ranchi News
Jharkhand. चाकूबाजी की घटना हिंदपीढ़ी निज़ाम नगर पुरानी रांची स्कूल मैदान के पास हुई है। सभी घायलों को रिम्स भेजा गया है।
रांची, जासं। राजधानी रांची में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। इसमें 4 लोग घायल हो गए हैं। इनमें दो बुरी तरह जख्मी बताए जा रहे हैं। चाकूबाजी की घटना हिंदपीढ़ी निज़ाम नगर पुरानी रांची स्कूल मैदान के पास हुई है। सभी घायलों को रिम्स भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर हिंदपीढ़ी और कोतवाली पुलिस पहुंची। बताया जाता है कि नशे में एक व्यक्ति चोरी के लिए घर में घुसा। इस दौरान चाकूबाजी की घटना हुई। घायलों में शुभान, शाहिद अली, अमजद अली और वाजिद शामिल हैं। शुभान और शाहिद अली गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: अब झारखंड भाजपा में होगा बड़ा फेरबदल, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द लेंगे निर्णय
यह भी पढ़ें: स्वस्थ शरीर के लिए हर दिन पीएं 4-5 लीटर पानी, ठंड में न करें वैसलीन का प्रयोग Ranchi News